SC ने लगाई थी राजपाल यादव को फटकार, आखिरी अल्टीमेटम पर आया एक्टर के वकील का बयान

Last Updated:September 16, 2026, 12:55 IST

Rajpal Yadav : राजपाल यादव से जुड़े एक पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अब उनके वकील का रिएक्शन सामने आया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणी ने मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. इसके बाद मीडिया से बातचीत में वकील ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी. उन्होंने कोर्ट के हालिया आदेश को लेकर प्रतिक्रिया दी और बताया कि आगे उनकी टीम का रुख क्या रहेगा.

ख़बरें फटाफट

चेक बाउंस केस में SC की फटकार के बाद राजपाल यादव के वकील का पहला बयान आया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें दो हफ्ते की आखिरी मोहलत दी है. इस दौरान उन्हें कम से कम 2 करोड़ रुपये सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करने होंगे. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा को अगली सुनवाई तक जारी रखा है. साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है. अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी.अब कोर्ट के फैसले के बाद राजपाल यादव के वकील का पहला बयान सामने आया है.

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि राजपाल यादव कोर्ट में ‘ड्रामा’ कर रहे हैं. हालांकि, इन सबके बाद भी एक्टर को थोड़ी राहत मिल गई.

SC की फटकार के बाद राजपाल यादव के वकील का पहला बयान

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बात की. उन्होंने कोर्ट के फैसले को अपने क्लाइंट के लिए राहत बताया. साथ ही कहा कि राजपाल यादव की टीम कोर्ट के आदेश और निर्देशों का पालन करेगी. राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शुरुआत में 5 करोड़ रुपये जमा करने की बात थी. अब कोर्ट ने इसे घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया है. उनके मुताबिक, यह उनके लिए बड़ी राहत है और वे कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे.

SC ने क्यों लगाई फटकार?

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने राजपाल यादव के पिछले आचरण को लेकर सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि उनके पुराने रवैये को देखते हुए उन पर भरोसा करना मुश्किल है. सुनवाई के दौरान CJI ने बॉलीवुड में एक्टिंग और कोर्ट में भी ‘ड्रामा’ करने को लेकर टिप्पणी की. इसके बावजूद कोर्ट ने उन्हें एक और मौका दिया. राजपाल यादव के वकील ने भरोसा दिलाया कि वह दो हफ्ते के भीतर कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने दो हफ्ते का समय दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद करीब 15 साल पुराना है. मामला राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है. आरोप के मुताबिक, साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद ली थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसके बाद रकम लौटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. शिकायतकर्ता के मुताबिक, 2013 में राजपाल यादव ने रकम के निपटारे के लिए सात चेक दिए थे. हर चेक की रकम करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई गई.ये चेक कथित तौर पर बाउंस हो गए। बाद में मामला कोर्ट पहुंचा. समय के साथ ब्याज और दूसरे शुल्क जुड़ने से बकाया रकम बढ़ती गई. मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया जा चुका है और उनकी सजा को लेकर भी कानूनी कार्यवाही चलती रही है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 अक्टूबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है. साथ ही 2 करोड़ रुपये जमा करने और पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2026, 12:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति