वैभव के आगे बेबस हुए सिराज, मुंह ताकता रहा टीम इंडिया का नंबर वन गेंदबाज
Last Updated:September 06, 2026, 10:28 IST
Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धुआंधार शुरुआत की है. साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी है. ईस्ट जोन की तरफ से वैभव ने मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्के की बारिश कर दी.
वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सिराज
नई दिल्ली: दलिप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का रोमांच शुरू हो चुका है. चेपॉक स्टेडियम में यह फाइनल ईस्ट और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. ईस्ट जोन की तरफ से एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी की शुरुआत की. मैदान पर उतरते ही वैभव ने सेमीफाइनल वाले अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. खासतौर पर टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ तो वैभव ने चौके-छक्के की बारिश कर दी.
अपने स्पेल का चौथा ओवर करने आए सिराज के खिलाफ वैभव ने लगातार चौके और छक्के के साथ भारतीय टेस्ट के धाकड़ तेज गेंदबाज को दबाव में ला दिया. हालांकि, दो बाउंड्री खाने के बाद सिराज ने भी दमदार वापसी की, लेकिन वैभव कहां मानने वाले थे. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर सिराज के खिलाफ कुल 14 रन बटोर लिए. हालांकि, तेजी से अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे वैभव 37 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए.
4️⃣,6️⃣,4️⃣
Vaibhav Sooryavanshi on the charge with some delightful shots
The 50-run stand also comes up between Vaibhav and Abhimanyu Easwaran
रेड बॉल में भी छा गए हैं वैभव सूर्यवंशी
टी20 फॉर्मेट में धूम मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल क्रिकेट में भी छा गए हैं. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली थी. वैभव ने सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में 90 रन बनाए थे. वहीं, दूसरी पारी में वैभव ने 40 रनों का योगदान दिया था, जिससे ईस्ट जोन की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई. वहीं, अब फाइनल में भी दिग्गजों के सामने वैभव का बल्ला गरजा है.
टीम इंडिया के लिए अब टेस्ट डेब्यू का इंतजार
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उससे पहले वैभव ने इंडिया ए और इंडियन प्रीमियर लीग में खुद को साबित किया. ऐसे में जब दलीप ट्रॉफी में उनका नाम आया तो वैभव के टेस्ट डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई. ईस्ट जोन की तरफ से वैभव ने जिस अंदाज में रेड बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी की, उसे देखकर अब चयनकर्ता निश्चित रूप से सोचने पर मजबूर होंगे.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 06, 2026, 10:19 IST











