गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम, वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:August 26, 2026, 06:27 IST

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा.

शाहजहांपुर में पार्षदों का वायरल वीडियो.

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इसने लोकतंत्र के प्रतिनिधियों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाला ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक पार्षद ने धोखा देने वाले की मां के बारे में घिनौनी और मर्यादा को तार तार करने वाली बात कह दी. पार्षदों की कसम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, न्यूज 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खाते दिखे

शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. वे यह भी कसम खाते हैं कि उनके समूह के किसी भी सदस्य पर आंच आने पर सभी एक साथ खड़े होंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा.

भ्रष्टाचार के बंटवारे का ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ तैयार

गद्दारी करने वाले के लिए एक मर्यादा तोड़ने वाली शर्त रख दी. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब गंगाजल को सनातन परंपरा में सत्य और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है. इसी की कसम खाकर यहां भ्रष्टाचार के बंटवारे का ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ तैयार किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद शहर के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. जनता सवाल पूछ रही है कि जिन्हें क्षेत्र के विकास, नाली, सड़क और सफाई के लिए वोट दिया गया था, क्या वे सिर्फ अपनी जेबें भरने का सिंडिकेट चला रहे हैं?

पार्षदों की कार्यशैली पर कड़े सवाल

इस पूरे मामले पर जहां विपक्ष और आम जनता पार्षदों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठा रही है, वहीं नगर निगम के आला अधिकारियों ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है. 60 वार्डों वाले इस नगर निगम में पार्षदों का यह ‘कसमनामा’ अब सीधे-सीधे जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है. सवाल यह उठता है कि क्या आस्था की आड़ में भ्रष्टाचार का यह खेल यूं ही चलेगा या फिर प्रशासन इन कसमखोर पार्षदों पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा? लेकिन नगर निगम का कोई भी अधिकारी इस पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 16:48 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति