खुद से 3 गुना ज्यादा वजन उठाकर छाईं कीया बनर्जी, IPF में सिल्वर जीत रचा इतिहास

Last Updated:September 06, 2026, 08:51 IST

पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की कीया बनर्जी ने अपने से तीन गुणा ज्यादा वजन उठाकर इतिहास रच दिया. जूनियर महिला प्रतियोगिता के 47 किलोभार वर्ग में कीया ने कुल 140 किलो वजन उठाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. कीया के वजन की बात करें तो वह 45.7 किलो है.

किया बनर्जी ने IPF में जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली: भारत की कीया बनर्जी ने पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने शरीर के वजन से तीन गुना ज्यादा भार उठाकर इतिहास रच दिया. 21 साल की कीया ने साउथ अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के इंडिविजुअल डेडलिफ्ट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. कीया ने 47 किलोभार वर्ग कैटेगरी में ये उपलब्धि हासिल की.

बता दें कि कीया के शरीर का वजन 45.70 किलोग्राम है, लेकिन उन्होंने डेडलिफ्ट इवेंट में 140 किलो का भार उठाकर सनसनी मचा दी. इसके अलावा कीया ने 90 किलो से स्क्वाट किया और 50 किलो के वजन से बेंच प्रेस में वजन उठाया. इस तरह चैंपियनशिप में कीया ने कुल 280 किलो वजन उठाकर मेडल अपने नाम किया.

कौन हैं पावरलिफ्टर कीया बनर्जी?

21 साल की कीया बनर्जी भारत की उभरती हुईं पावरलिफ्टर हैं. कीया ने बहुत ही कम उम्र में अपनी असाधारण ताकत और खेल के प्रति समर्पण से नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाई है. उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने फिटनेस और स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है.

कीया विशेष रूप से युवा एथलीटों, खासकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं, जो खेल के मैदान में रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ रही हैं. कीया का सफर यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 08:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति