Last Updated:September 16, 2026, 11:18 IST
Tanishaa Mukerji Mock Women Who Date Married Men: तनीषा मुखर्जी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने रिश्तों और फेमिनिज्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है. एक्ट्रेस ने शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता रखने वाली महिलाओं पर अपनी राय खुलकर रखी. उन्होंने ऐसे रिश्तों में शामिल महिलाओं को फेमिनिस्ट मानने पर सवाल उठाया. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ यूजर्स तनीषा की बात से सहमत दिखे, जबकि कुछ ने अपनी असहमति जताई.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी का एक बयान अचानक चर्चा में आ गया है. वजह है शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर और उसमें शामिल महिलाओं को लेकर उनकी बेबाक राय. तनीषा मुखर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साफ कहा कि किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता रखने वाली महिला को फेमिनिस्ट नहीं कहा जा सकता. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटता नजर आया. कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया तो कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि ऐसे रिश्ते में ज्यादा जिम्मेदारी आखिर किसकी होती है. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
तनीषा मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर करने वाली महिलाएं, महिलाओं के हित के खिलाफ खड़ी होती हैं. क्योंकि इससे उस पुरुष की पत्नी का अपमान होता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में पुरुष की भी गलती है और उसके करेक्टर पर सवाल उठता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हालांकि, महिलाओं के लिए तनीषा ने इससे भी ज्यादा सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने ऐसी महिलाओं को ‘ईविल’ बताया और कहा कि उन्हें बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं होना चाहिए. पोस्ट के अंत में उन्होंने #feminist, #genz और #boundaries जैसे हैशटैग भी लगाए. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
तनीषा के इस बयान के बाद नेटिजन्स ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया. कई यूजर्स ने तर्क दिया कि मुख्य वफादारी की कसम शादीशुदा पुरुष ने खाई थी, न कि उस सिंगल महिला ने. एक यूजर ने लिखा, ‘सिंगल महिलाओं ने वफादारी की कोई कसम नहीं खाई होती, जबकि शादीशुदा पुरुष अपनी पत्नी, बच्चों और पवित्र विवाह के प्रति जवाबदेह होते हैं. पुरुष को केवल ‘चरित्रहीन’ कहना और महिला को ‘दुष्ट’ बताना गलत है. असली धोखेबाज वह पति है जिसने मंडप में कसम खाई थी.’ फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
एक अन्य यूजर ने बॉलीवुड के इतिहास पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘इस लॉजिक से आप बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी जी को क्या कहेंगी?’ वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी की शादीशुदा जिंदगी में दखल देता है, तो उसे उसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शादीशुदा लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
वहीं, कई यूजर्स ने तनीषा की सोच पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने तर्क दिया कि शादीशुदा पुरुष ने अपनी पत्नी के साथ वफादारी का वादा किया है, इसलिए अफेयर की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी को ज्यादा गंभीरता से देखा जाना चाहिए. एक अन्य ने कॉमेंट में कहा गया कि महिला को ‘ईविल’ कहना और पुरुष के लिए अपेक्षाकृत हल्के शब्द इस्तेमाल करना जिम्मेदारी के सवाल को एकतरफा बना देता है. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
यह पहली बार नहीं है जब तनीषा ने फेमिनिज्म और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इससे पहले ‘मेल फेमिनिस्ट पॉडकास्ट’ में भी फेमिनिज्म और भारतीय समाज में महिलाओं के सम्मान को लेकर अपने विचार साझा कर चुकी हैं. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा मुखर्जी ने 2003 में फिल्म ‘Sssshhh…’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह ‘सरकार’, ‘नील एंड निक्की’ और ‘अनजाने’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. टीवी पर वह ‘बिग बॉस 7’, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘झलक दिखला जा 11’ का हिस्सा रह चुकी हैंम. उनकी पिछली फिल्म ‘लव यू शंकर’ 2024 में रिलीज हुई थी. वह ‘वीर मुरारबाजी: द बैटल ऑफ पुरंदर’ में भी नजर आई हैं. फोटो साभार-@tanishaamukerji/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 16, 2026, 11:18 IST










