दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, 6 रन से टूटा दिल

होमखेलक्रिकेट

दलीप ट्रॉफी फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, 6 रन से टूटा दिल

Last Updated:September 06, 2026, 11:11 IST

Vaibhav sooryavanshi duleep trophy final runs: ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाकर आउट हो गए. अर्धशतक से सिर्फ 6 रन पहले आउट होकर वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए. अगर वैभव अर्धशतक ठोक देते तो वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर बन जाते.

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में ठोका अर्धशतक.

नई दिल्ली. युवा भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इतिहास रचने से चूक गए. ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 6 रन दूर थे, लेकिन चामा वी मिलिंद की एक गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया. दरअसल, ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे फाइनल में वैभव 44 रन बनाकर आउट हो गए. इससे वैभव ने सिर्फ अर्धशतक चूके बल्कि, एक बड़ा रिकॉर्ड नाम करने का मौका भी खो दिया. वैभव अगर फिफ्टी पूरी कर लेते तो दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन जाते.

शॉर्ट गेंद ने तोड़ा दिल
पारी के 15वें ओवर में चामा वी मिलिंद की एक शॉर्ट गेंद पर वैभव चलते बने. ओवर की चौथी गेंद मिलिंद ने शॉर्ट ऑफ लेंथ फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट खेलने गए वैभव बॉल की उछाल को पूरी तरह से भांप नहीं पाए. गेंद उनके बल्ले से ऊपरी हिस्से से लगकर मिड विकेट के ऊपर काफी ऊपर हवा में चली गई. डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए साउथ जोन के सब्स्टीट्यूट फील्डर त्यागराजन ने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच पूरा किया. इसी के साथ वैभव की 37 गेंदों में 44 रन की पारी खत्म हो गई. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का भी लगाया.

अर्धशतक चूके, लेकिन टीम को दिलाई जबरदस्त शुरुआत
वैभव भले ही फिफ्टी नहीं बना पाए, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर उन्होंने ईस्ट जोन को दमदार शुरुआत दिलाई. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. वैभव और अभिमन्यु की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की. अभिमन्यु ने अर्धशतक ठोका. ओपनिंग पार्टनरशिप में वैभव का योगदान 44 रनों का रहा, जबकि अभिमन्यु ने 55 रन बनाए. इस साझेदारी की खास बात यह रही कि दोनों बल्लेबाज ने तेजी से रन बनाए.

सिराज के ओवर में ठोकी तीन बाउंड्री
वैभव अपने ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे. पारी के चौथे ओवर में उन्होंने टीम इंडिया के स्टार पेसर को तीन बाउंड्री जड़ दीं. सिराज की लगातार दो गेंदों पर वैभव ने एक चौके और एक छक्का लगाया, जबकि ओवर खत्म होने से पहले उन्होंने एक और चौका लगाकर इस ओवर को बड़ा बनाया.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 11:11 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति