‘वो एक्टिंग नहीं करते थे’, अमिताभ बच्चन ने गुजरे जमाने के कलाकारों को किया याद

Last Updated:September 16, 2026, 13:29 IST

Amitabh Bachchan Life Tip: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में गुजरे जमाने के कलाकारों को याद किया. वो गुजरे जमाने के दिग्गज मोतीलाल, गीता बाली और सावित्री को याद करते हुए जिंदगी का गुरु मंत्र साझा करते हैं. बिग बी का कहना है कि इन कलाकारों की खासियत है कि वो अभिनय किए बिना ही अभिनय करते थे.

अमिताभ बच्चन को याद आए गुजरे जमाने के कलाकार.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन फैंस के लिए अपना व्लॉग लिखते हैं और एक्स पर पोस्ट शेयर करते हैं. हाल ही में अमिताभ ने अभिनय की उस कला पर चर्चा की, जो देखने में आसान लगती है, लेकिन इसे पर्दे पर उतारना बेहद मुश्किल होता है. उन्होंने सहज अभिनय के बारे में बात करते हुए हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों मोतीलाल, गीता बाली और सावित्री को याद किया.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत आत्ममंथन से की. उन्होंने लिखा कि थोड़ा चिंतन कभी बुरा नहीं होता. मन में काम और जिंदगी से जुड़े कई विचार आते रहते हैं, लेकिन जब इंसान अपने स्वभाव में सहजता लाता है, तो वे विचार ज्यादा प्रभावशाली बन जाते हैं. अभिनेता ने आगे कहा कि किसी पल को बेहतर बनाने के लिए की जाने वाली बड़ी-बड़ी घोषणाएं हमेशा काम नहीं करतीं. उनके मुताबिक, आज के समय में अपनी बात सहजता से कहना ही सही तरीका है.

अमिताभ बच्चन ने दिया जिंदगी का गुरुमंत्र

उन्होंने सवाल किया कि क्या हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हर काम की घोषणा करते हैं या स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ते हैं? अमिताभ के अनुसार, सहजता ही सभी चीजों की नींव है. ब्लॉग में आगे बिग बी ने सहज अभिनय की चर्चा की. उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों में बिना बनावटीपन के अभिनय करने की स्वाभाविक प्रतिभा होती है, वही दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं. ऐसे कलाकारों के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में होते हैं.

बिग बी ने गुजरे जमाने के 3 कलाकारों को किया याद

इसी सिलसिले में उन्होंने मोतीलाल, गीता बाली और सावित्री का नाम लिया. अमिताभ ने इन कलाकारों की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि उसे पूरी तरह निभाया और दर्शकों से भरपूर प्यार व सम्मान हासिल किया.

मोतीलाल हिंदी सिनेमा में अपनी स्वाभाविक अदाकारी के लिए मशहूर रहे हैं. वहीं गीता बाली की जीवंत स्क्रीन प्रेजेंस और सावित्री की भावपूर्ण अदाकारी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. अमिताभ का यह विचार उन कलाकारों के प्रति सम्मान जाहिर करता है, जिन्होंने अभिनय को दिखावे से अलग एक सहज कला बनाया.

काम के मोर्चे पर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-20’ में नजर आ रहे हैं. इस शो ने बिग बी के डूबते करियर को सहारा दिया था और उन्हें अलग मुकाम दिलाया.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 13:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति