DM अंकल बहुत गड्ढा है, हम डूब गए थे… बच्ची ने की अपील, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:August 26, 2026, 05:45 IST

Barabanki Bacchi Ka Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिले की जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील कर रही है.

बाराबंकी की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बाराबंकीः सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची जिले के डीएम से गुहार लगा रही है. मासूम छोटी बच्ची डीएम से रोड बनवाने की अपील कर रही है. बच्ची अपील करते हुए कहती है, ‘डीएम अंकल हमारे घर की रोड बनवा दीजिये. बहुत बड़े गड्ढे हैं. पानी भर जाता है.’ मासूम छोटी बच्ची का डीएम से गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
स्थानीय लोग मासूम छोटी बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो. बच्ची ने वायरल वीडियो में कहा कि डीएम अंकल मेरे घर की रोड बनवा दीजिए. बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं. हम डूब गए थे. पानी भर गया था. बाराबंकी में कई गावों का शहर से संपर्क टूट गया है. UP के बाराबंकी में तो भारी बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वहां से जो वीडियो सामने आया, उसमें पूरा का पूरा गांव पानी में डूबा दिखाई दिया.

लोगों को पहुंचाया जा रहा खाद्य सामग्री
गांव में बाढ़ का पानी घुस आने से कई लोगों अपने आशियाने छोड़ने पड़े तो कई लोग पानी के बीच रहने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास कोई दूसरा ठिकाना नहीं है. वहीं इतना सारा पानी गांव में आने से एकमात्र नाव ही लोगों का सहारा है और उसी के जरिए लोगों तक राहत सामग्री खाना और पानी पहुंचाया जा रहा है. इसी के साथ ही प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए हैं. न्यूज18 इंडिया के अमित सिंह बाराबंकी पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ के हालात का जायजा लिया.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 05:35 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति