अमेठी के 121 गांव के प्रधानों ने लगाया 43 लाख का चूना, अब होगी रिकवरी, नोटिस जारी

Last Updated:August 26, 2026, 07:33 IST

अमेठी जिले के 9 ब्लॉक की 121 गांव पंचायत इसमें शामिल हैं, जिनमें कुल 43 लाख से अधिक धनराशि का दुरुपयोग पंचायतों द्वारा किया गया है. अब तत्कालीन प्रधान पर आरोप लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वहीं विभाग में इसकी रिकवरी के आदेश दिए हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में जो ग्राम पंचायत शामिल हैं. सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को इसके साथ ही पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है, कि 50-50 प्रतिशत धनराशि जो है वह संपूर्ण राशि तय समय में जारी करें.

ग्राम पंचायत में विकास काम के लिए करोड़ों रुपए सरकार की तरफ से जारी किए जाते हैं, लेकिन इन्हीं ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल भी होता है. जो जनता की काम की योजनाओं को धरातल पर उतरने के बजाय उसमें भ्रष्टाचार कर दिया जाता है. ऐसे में अब अमेठी जिले में भी अलग-अलग ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं. जहां लाखों रुपए की हेरा फेरी कर वित्तीय अनियमितता हुई है. जिसके लिए अब पंचायती राज विभाग में जांच के आदेश दिए हैं और दोषी प्रधानों पर कड़ी कार्रवाई के साथ धनराशि की भी रिकवरी की जाएगी.

121 गांव में 43 लाख की चूना लगाए प्रधान

अमेठी जिले के 9 ब्लॉक की 121 गांव पंचायत इसमें शामिल हैं, जिनमें कुल 43 लाख से अधिक धनराशि का दुरुपयोग पंचायतों द्वारा किया गया है. अब तत्कालीन प्रधान पर आरोप लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वहीं विभाग में इसकी रिकवरी के आदेश दिए हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में जो ग्राम पंचायत शामिल हैं. उसमें अमेठी जिले की 29 ग्राम पंचायत में 12 लाख 94 हजार 524 रुपए की धनराशि मुसाफिरखाना में 17 ग्राम पंचायत में 11 लाख 95 हजार 780 रुपए की धनराशि जामों ब्लॉक की 34 ग्राम पंचायत में 4 लाख 92 हजार 875 की धनराशि तिलोई ब्लॉक में 7 ग्राम पंचायत में चार लाख 28 हजार 41 रुपए की धनराशि भेटुआ ब्लॉक में 17 ग्राम पंचायत में 3 लाख 35 हजार 812 रुपए की धनराशि संग्रामपुर ब्लॉक में 6 ग्राम पंचायत में 2 लाख 30 हजार 158 रुपए की धनराशि भादर ब्लॉक में 7 ग्राम पंचायत में 2 लाख 16 हजार 245 की धनराशि बाजार शुक्ल में तीन ग्राम पंचायत में 99 हजार 695 रुपए की धनराशि के साथ शाहगंढ ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत में 19 हजार 490 की धनराशि का दुरुपयोग हुआ है.

चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, प्रधान पैसा नह दर्ज होगी प्राथमिकी

अमेठी के जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों को इसके साथ ही पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है, कि 50-50 प्रतिशत धनराशि जो है वह संपूर्ण राशि तय समय में जारी करें और इसके लिए उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों ने अपने वित्तीय अधिकार का दुरुपयोग करते हुए ग्राम पंचायत की धनराशि का गलत तरीके से उपयोग किया है और उसे निजी खाते या फिर चाहने वालों के खाते में ट्रांसफर किया है. यह पूरी तरीके से अधिकार के खिलाफ है और इसकी जांच कराई गई, जांच में दोष सिद्ध हुआ है. यदि जल्द ही धनराशि नहीं जमा कराई गई तो ग्राम प्रधानों को नो ड्यूज नहीं दिया जाएगा और वह चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे. इसके साथ ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर भी कराई जाएगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Amethi,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 07:33 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति