Last Updated:September 16, 2026, 08:37 IST
Sambhavna Seth Reveal Babies Face: गणपति बप्पा मोरया की जयघोष के बीच संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपनी जिंदगी की सबसे अनमोल खुशियों से फैंस को रूबरू कराया. परिवार की मौजूदगी में कपल ने पहली बार अपने जुड़वां बच्चों के चेहरे दिखाए. इस खास मौके पर दोनों बेहद भावुक नजर आए. ब्लॉग में बच्चों के जन्म के दौरान अस्पताल में बीते वो पल भी देखने को मिले, जब लंबे इंतजार के बाद कपल की खुशी आंसुओं में छलक उठी.
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी इसी साल सरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बने हैं.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के जीवन में पिछले 10 साल केवल इंतजार, उम्मीद और आंसुओं से भरे रहे. शादी के बाद से ही माता-पिता बनने की चाहत लिए इस जोड़े ने अनगिनत कोशिशें कीं. एक-दो नहीं, बल्कि लगातार 7 IVF साइकिल्स के दर्दनाक दौर से गुजरना पड़ा. हर बार एक नई उम्मीद के साथ अस्पताल जाना और नाकामयाबी के साथ लौटना एक औरत और उसके परिवार के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद तोड़ देने वाला एक्सपीरियंस था. फिर खुशी मिली लेकिन इस बार भी मां-बाप बनने का सपना टूट गया. संभावना का मिसकैरेज हो गया. इस मिसकैरेज के गहरे जख्मों ने उनकी आत्मा तक को झकझोर दिया था, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ा. सालों का सपना पूरा हुआ और संभावना और अविनाश ने 4 जून 2026 को सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. अब गणपति महोत्सव को दौरान कपल ने बच्चों के फेस रिवील किया है.
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने यूट्यूब ब्लॉग में पहली बार अपने जुड़वां बच्चों के चेहरे दिखाए हैं. खास बात यह रही कि फेस रिवील के इस पल में पूरा परिवार साथ नजर आया. गणपति बप्पा के आशीर्वाद के बीच कपल ने अपने दोनों बच्चों को फैंस से मिलवाया. इसके साथ ही ब्लॉग में उन्होंने बच्चों के जन्म के समय अस्पताल में बिताए गए इमोशनल पलों की झलकियां भी दिखाई हैं.
प्यार से परिवार बच्चों को युग और गुनगुन कहता है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
गणपति के मौके पर युगार्थ-ध्वजाह के फेस किया रिवील
बप्पा घर में आए और परिवार भी साथ था तो इस मौके पर कपल ने बच्चों का फेस रिवील करने का फैसले किया. दोनों बच्चों के चेहरे को उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया की जयघोष के साथ रिवील किया. इस दौरान संभावना और अविनाश के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आया. इस दौरान उन्होंने बच्चों का फोटोशूट भी कराया. उन्होंने बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजाह रखा है. ब्लॉग में बच्चों के जन्म के समय के अस्पताल वाले पलों को देखकर संभावना और अविनाश की भावनाएं भी साफ नजर आती हैं. करीब 10 साल के इंतजार के बाद आई ये डबल खुशी उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी का बेटा युगार्थ. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
10 साल का था मां बनने का इंतजार
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी इसी साल जून 2026 को मम्मी-पापा बने . उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. उनके घर एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया. बच्चों के आने के साथ ही कपल की करीब एक दशक लंबी पैरेंटहुड जर्नी पूरी हुई. संभावना ने अपनी इस जर्नी को कभी छिपाया नहीं. उन्होंने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से लेकर प्रेग्नेंसी और बच्चों के जन्म तक के कई इमोशनल पल फैंस के साथ शेयर किए हैं.
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की बेटी ध्वजाह. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
7 बार नाकाम हुआ IVF
एक टीवी शो में संभावना ने अपनी फर्टिलिटी जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि शादी से पहले ही दोनों ने अपने एम्ब्रियो फ्रीज करवा दिए थे. उन्हें लगा था कि जब भी बच्चा प्लान करेंगे, सब आसानी से हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. संभावना के मुताबिक, एम्ब्रियो ट्रांसफर के कई कोशिश हुईं, जो असफल रही. इसके बाद उन्होंने IVF करवाया. एक के बाद एक कोशिशें नाकाम होती गईं. उन्होंने बताया था कि वह कुल 7 IVF साइकल से गुजर चुकी थीं. इस दौरान उन्हें मिसकैरेज का दर्द भी झेलना पड़ा.
सरोगेसी से घर आई डबल खुशी
लगातार असफल कोशिशों के बाद कपल ने सरोगेसी का फैसला लिया. 4 जून को उनकी जिंदगी में एक साथ दो खुशियां आईं. संभावना ने बताया था कि मां बनने का यह सफर उनके लिए बेहद मुश्किल रहा, लेकिन आखिरकार उनकी मुराद पूरी हुई.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
September 16, 2026, 08:37 IST










