जिम वाले महंगे प्रोटीन पाउडर के लिए पैसे नहीं? डाइट में शामिल करें ये देसी फूड

Last Updated:August 25, 2026, 21:51 IST

अगर आप बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं और रोज जिम जाकर घंटे पसीना बहाते हैं और शरीर को चुस्त दुरुस्त और मजबूत बनाने के लिए महंगे महंगे ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं, जो आपके लिए बेहद महंगा और खर्चीली भी हो रहा है. आज हम आपको एक जबरदस्त और सस्ता डाइट बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकता है.

बॉडीबिल्डिंग के लिए सिर्फ जिम में जाकर घंटे पसीना बहाना और हैवी वेट लिफ्टिंग ही काफी नहीं होती है, बल्कि इसके साथ सही डाइट का होना भी बेहद जरूरी होता है. अगर आप बॉडीबिल्डिंग के शौकीन हैं और रोजाना जिम में जाकर घंटे पसीना बहाते हैं, तो आपको मनचाही बॉडी पाने के लिए कुछ विशेष डाइट प्लान को फॉलो करना भी बेहद आवश्यक होगा.

बॉडीबिल्डिंग के दौरान शरीर में मसला ग्रोथ के लिए डेली प्रोटीन इनटेक बेहद आवश्यक होता है. रोजाना प्रोटीन की सही मात्रा के सेवन से मसाला ग्रोथ बेहतर होती है और यह बॉडीबिल्डिंग में बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर डेली प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोगों के द्वारा सप्लीमेंट या प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है.

शरीर के डेली प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर एक बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन यह बेहद महंगा होता है, जो लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी डालता है. ऐसे में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की पूर्ति के लिए कुछ ऐसे सुपर फूड्स का भी सेवन किया जा सकता है, जिसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जिम संचालक कुलदीप बताते हैं कि प्रोटीन सप्लीमेंट के विकल्प के रूप में अंकुरित हरी मूंग बेहद उपयोगी हो सकती है या प्राकृतिक रूप से बेहद फायदेमंद होती है. हरी मूंग में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं, जिसका सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. हालांकि नॉर्मल की बजाय अंकुरित हरी मूंग खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

अंकुरित होने के बाद हरी मूंग मैं मौजूद पोषक तत्वों की क्षमता कई गुना तक बढ़ जाती है. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड विटामिन ए, बी कांप्लेक्स और विटामिन सी पाई जाती है, जो शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं.

जिम में घंटे पसीना बहाने वाले लोगों के लिए हरी मूंग का सेवन किसी वरदान से काम नहीं है. इंटेंस एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को तुरंत रिपेयर होने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है. प्रतिदिन सुबह अपने नाश्ते में हरी मूंग को ऐड करने से मसाला की ग्रोथ तेज होगी और शरीर को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी.

अंकुरित मूंग का सेवन भी सही तरह से किया जाना बेहद आवश्यक होता है. आप प्रतिदिन सुबह खाली पेट या नाश्ते के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. नाश्ते में एक कटोरी अंकुरित मूंग खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है, आप चाहे तो इसमें स्वाद अनुसार नींबू का रसबारी कटा हुआ टमाटर, खीरा और नमक मिला सकते हैं, जो चटपटे स्वाद के साथ-साथ एक हेल्दी और फायदेमंद नाश्ता साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 25, 2026, 21:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति