सलमान खान ने गणपति की आरती में की ऐसी गलती, बहन अर्पिता ने तुरंत टोका, देखें VIDEO

Last Updated:September 16, 2026, 09:10 IST

मुंबई में गणपति विसर्जन के बीच खान परिवार भी बप्पा को विदाई देने पहुंचा. सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी पूरे परिवार के साथ उत्सव में शामिल हुए. मंगलवार रात घर हुए विसर्जन समारोह में सलमान आरती करते नजर आए. तभी पूजा के दौरान उनसे एक छोटी सी गलती हो गई. पास खड़ी बहन अर्पिता ने तुरंत भाई को इशारे से सही तरीका समझाया.

सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. मुंबई में गणपति विसर्जन का माहौल है और बॉलीवुड सितारे भी पूरे उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं. इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी और गणपति विसर्जन का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाते नजर आए. मंगलवार रात मुंबई में खान परिवार के गणपति विसर्जन समारोह के दौरान एक बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला, जब उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने पूजा के दौरान सलमान की एक छोटी सी गलती को सुधारा. ये भाई-बहन का प्यारा पल अब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

दरअसल, सलमान खान मंगलवार रात मुंबई में अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन समारोह में शामिल हुए. यह आयोजन उनके भाई सोहेल खान के घर पर हुआ. इसी दौरान सलमान भगवान गणेश की आरती करते दिखाई दिए. उनके हाथ में आरती की थाली थी और वह पूजा की रस्म निभा रहे थे.

सलमान खान ने की गलती बहन अर्पिता ने टोका

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान हाथ में आरती की थाली लेकर भगवान गणेश की आरती उतारते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, आरती करते समय सलमान गलती से थाली को गलत दिशा में घुमाने लगे. पास ही खड़ी उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपने भाई को टोका और हाथ के इशारे से सही दिशा में थाली घुमाने के लिए कहा. सलमान खान ने भी बिना किसी झिझक के अपनी बहन की बात मानी और तुरंत आरती करने का तरीका बदल लिया. भाई-बहन के बीच का यह सहज बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रहा है.

भाईजान की सादगी भरा अंदाज

समारोह के दौरान सलमान खान कैजुअल आउटफिट में नजर आए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, स्लीवलेस ग्रे जैकेट और सिर पर ब्लैक हेड कवरिंग पहनी हुई थी. वहीं उनकी बहन अर्पिता खान फ्लोरल डिटेलिंग वाले पारंपरिक हरे और काले रंग के एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस उत्सव में परिवार के अन्य सदस्य, करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी बाप्पा को विदाई देने पहुंचे थे.

हर साल घर में खान परिवार करता है बप्पा का स्वागत

गैलेक्सी अपार्टमेंट और खान परिवार का गणपति उत्सव लंबे समय से चर्चा में रहा है. सलमान खान की मां सलमा खान एक महाराष्ट्रीयन हिंदू परिवार से हैं, जबकि उनके पिता सलीम खान मुस्लिम हैं. यही वजह है कि सलमान खान का परिवार सालों से सभी धर्मों के त्योहारों को समान आदर और उत्साह के साथ मनाता आ रहा है. सलमान हर साल गणेशोत्सव में आरती और विसर्जन पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2026, 09:10 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति