Last Updated:September 16, 2026, 09:50 IST
‘रोडीज विनर’ आंचल खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने घर के हालात दिखाए. आंचल खुराना कहती हैं कि वो मुंबई में घर नहीं खरीद पाएंगी. उनका कहना है कि इंडस्ट्री के जैसे हालात हैं उसमें मुंबई में अपना घर खरीदने में 400 साल लग जाएंगे. आंचल का कहना है कि 70,000 रुपये का भारी-भरकम रेंट देने के बावजूद वो चॉल से हालातों में सूअर जैसे रहती हैं.
एक्ट्रेस ने अपने घर के हालात दिखाए. वीडियो में उनका दर्द छलक पड़ा.
नई दिल्ली. सेलेब्रिटीज के नाम पर अक्सर दिमाग में चमक-धमक और आलीशान बंगलों की तस्वीर आती है. सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े स्टार्स अक्सर अपने खूबसूरत हाउस टूर शेयर करते हैं, जिनमें बड़े स्विमिंग पूल, सुंदर गार्डन और बालकनी से समंदर का नजारा दिखता है. लेकिन हाल ही में ‘एमटीवी रोडीज 8’ की विजेता आंचल खुराना ने अपने मुंबई वाले घर का जो वीडियो दिखाया है, उसने ग्लैमर की दुनिया के उस सच से पर्दा उठाया है जिससे लोग आमतौर पर नजरें चुराते हैं.
‘सीआईडी’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शोज दर्शकों के बीच पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस आंचल खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आंचल खुराना सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी लाइफ अपडेट शेयर करती रहती हैं. हालिया व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपने घर का हाल दिखाया और बताया कि कैसे भारी-भरकम रेंट देने के बावजूद वो गंदगी और चॉल जैसे हालातों में रहती हैं.
70 हजार किराया, फिर भी चॉल जैसे हालात
आंचल खुराना ने अपने व्लॉग में दिखाया कि 70,000 हजार रुपये किराया देने के बावजूद उनके घर में कोई लग्जरी सुविधाएं नहीं हैं. उनके घर से न ही सी फेसिंग व्यू है और न कुछ आलीशान लुक लेकिन इसके बावजूद रेंट इतना कि उसे देने में उनकी सारी कमाई निकल जाती है. आंचल खुराना कहती हैं कि 70,000 रुपये किराया देने के बावजूद वो गंदगी और कुड़े से घिरे इलाके में रहती हैं.
14 सालों से काम कर रही हैं आंचल
‘एमटीवी रोडीज 8’ की विनर रहीं आंचल खुराना पिछले 14 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने कई शोज में सपोर्टिंग रोल में काम किया. आखिरी बार उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं 2 में देखा गया था. शो में उनके काम को काफी सराहा भी गया, लेकिन इसके बावजूद उनका स्ट्रगल कम नहीं हुआ है. आज भी एक्ट्रेस काम की तलाश में काफी संघर्ष कर रही हैं.
मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदने में उन्हें कम से कम 400 से 500 साल और लगेंगे. अपने व्लॉग में आंचल खुराना कहती हैं कि मुंबई में घर की जो कीमत है और इंडस्ट्री का जो हाल है ऐसे में उन्हें घर खरीदने में 400 से 500 साल का समय लग जाएगा. वो 70,000 रुपये किराया दे रही हैं. वो भी बहुत है.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
September 16, 2026, 09:50 IST










