4 ओवर 0 रन और 2 विकेट… टी20 में इससे बड़ा कंजूस गेंदबाज नहीं देखा होगा

होमखेलक्रिकेट

4 ओवर 0 रन और 2 विकेट… टी20 में इससे बड़ा कंजूस गेंदबाज नहीं देखा होगा

Last Updated:September 06, 2026, 05:01 IST

टी20 क्रिकेट में खास तौर पर गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज हर गेंद पर चौके-छक्के की फिराक में रहता है, लेकिन क्या हो जब कोई गेंदबाज टी20 के मैच में अपने चार ओवर के स्पेल की गेंदबाजी में एक भी रन खर्च नहीं किए हो और उसने दो विकेट भी निकाल लिए. ऐसा ही एक भारतीय गेंदबाज अक्षय कर्णेवार हैं.

अक्षय कर्णेवार

नई दिल्ली: मॉर्डन डे क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है. हालांकि, दिन अच्छा हो और पिच का साथ मिले, तो उस मैच में गेंदबाज भी तबाही मचा देता है. यही वजह है कि कभी-कभी पूरी टीम 50 रन के भीतर ढेर हो जाती है. हालांकि, टी20 में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, क्योंकि इस फॉर्मेट की लोकप्रियता ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी है. ऐसे में गेंदबाजों के लिए टी20 में करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचता है.

हालांकि, कभी-कभी गेंदबाज टी20 फॉर्मेट में ऐसा कर जाते हैं कि वह इतिहास बन जाता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज अक्षय कर्णेवार ने अपने नाम किया है, जो किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के नाम नहीं है. अक्षय ने यह उपलब्धि घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हासिल की.

अक्षय ने 4 ओवर में 0 रन देकर लिए 2 विकेट

टी20 क्रिकेट में अगर कोई गेंदबाज एक ओवर मेडन निकाल दे, तो वह अपने आप में एक बड़ी बात हो जाती है, लेकिन विदर्भ के अक्षय कर्णेवार ने साल 2021 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने स्पेल के चारों ओवर मेडन निकाल दिए. सिर्फ इतना ही नहीं, मेडन निकालने के साथ अक्षय ने 2 विकेट भी अपने नाम किए. इस तरह टी20 फॉर्मेट में 4 ओवर में बिना कोई रन खर्च किए 2 विकेट लेने वाले अक्षय इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं.

अक्षय कर्णेवार का क्रिकेटिंग करियर

अक्षय कर्णेवार के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. अक्षय उन गिने-चुने क्रिकेटर्स में से एक हैं जो लेफ्ट हैंड से बैटिंग और राइट हैंड से बॉलिंग करते हैं. अक्षय ने विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया. अक्षय 22 फर्स्ट क्लास, 51 लिस्ट ए और 64 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अक्षय के नाम 40 विकेट दर्ज हैं, जबकि उन्होंने बल्लेबाजी में 877 रन बनाए हैं.

वहीं, लिस्ट ए की बात करें तो अक्षय ने इस फॉर्मेट में गेंदबाजी से 69 विकेट लिए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उनके नाम 762 रन दर्ज हैं. टी20 की बात करें तो अक्षय ने इस फॉर्मेट में कुल 62 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि बल्लेबाजी में 516 रन भी बनाए हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 05:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति