बुलंदशहर में गंदे पानी में मिला 200 किलो पनीर, खाद्य विभाग ने कराया नष्ट

यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. शटडाउन के दौरान 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन झुलस गया है. बिजली बहाल होने के बाद हाईटेंशन लाइन की चपेट में लाइनमैन आ गया. हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई से कानपुर रेफर किया गया. पवन के चाचा ने लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप है कि काम की जानकारी होने के बावजूद बिजली बहाल करा दी गई है. ममना सब स्टेशन के धौहल फीडर क्षेत्र के पीली के डेरा का मामला है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

बाराबंकी में मासूम की DM से गुहार, बोली- ‘डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए’

बाराबंकी में एक मासूम बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची बाराबंकी के डीएम से अपने घर के पास की सड़क बनवाने की गुहार लगाती नजर आ रही है. बच्ची बेहद मासूमियत से कहती है- “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, बहुत बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है.” बच्ची की यह अपील सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में बच्ची सड़क की खराब हालत और जलभराव की समस्या को लेकर अपनी बात रखती दिखाई दे रही है. उसकी मासूम आवाज में की गई यह गुहार अब चर्चा का विषय बन गई है.

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, शुरू होगी ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’

लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार महिलाओं को खास तोहफा देने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विशेष बसों को फ्लैग ऑफ करेंगे. इसके साथ ही ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ की औपचारिक शुरुआत होगी.

बुलंदशहर में डेयरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो पनीर कराया नष्ट

बुलंदशहर में मिलावटखोरी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के कलाखुरी गांव स्थित चौधरी डेयरी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान डेयरी में गंदे पानी से भरी होदी में पनीर रखा मिला, जिसे देखकर अधिकारियों ने डेयरी संचालक को जमकर फटकार लगाई. सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ममता चौधरी के निर्देश पर मौके पर ही होदी को तुड़वाकर उसका निस्तारण कराया गया. टीम ने डेयरी से पनीर के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी चौधरी डेयरी से पनीर के नमूने लिए जा चुके हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था. कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 200 किलो पनीर भी नष्ट कराया गया. खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से इलाके के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया. वहीं, कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एक भाजपा नेता और खाद्य विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई. बताया जा रहा है कि कार्रवाई रोकने के लिए भाजपा नेता ने फोन के जरिए अन्य भाजपा नेताओं से सिफारिश भी कराई, लेकिन खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखी. त्योहारों के मद्देनजर शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

UGC कानून के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों ने आगरा में किया प्रदर्शन

आगरा में UGC कानून के विरोध में सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रदर्शन किया है. हाथों के पट्टी बांध, तिरंगा लेकर जुलूस निकाला गया. UGC रोलबैक की मांग को लेकर नारेबाजी की गई. UGC कानून वापस लेने को लेकर मांग की. SDM खेरागढ़ को ज्ञापन सौंपा गया. आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र का मामला है.

Bagpat News : टोल टैक्स को लेकर भिड़े कार सवार और टोलकर्मी, जमकर हुई मारपीट, कई कर्मचारी घायल

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर काठा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने को लेकर कार सवार युवकों और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान टोल प्लाजा पर हंगामा मच गया और कई टोलकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है.

कनहर बांध में 18 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सोनभद्र के दुद्धी में कनहर बांध के पानी में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवती 23 अगस्त की शाम से लापता थी और मंगलवार सुबह उसका शव बांध में मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. युवती के मोबाइल में मिले संदिग्ध मैसेज भी परिजनों ने पुलिस को सौंपे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मैसेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मामले में गवाह ने दर्ज कराया बयान, 3 सितंबर को अगली सुनवाई

प्रयागराज में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे में आज सुनवाई हुई. एसीजेएम कोर्ट कक्ष संख्या-10 में वादी की ओर से पेश किए गए गवाह सुनील कुमार वर्मा ने अपना बयान दर्ज कराया. मामले की अगली सुनवाई अब 3 सितंबर को होगी.

हाथियों का झुंड नदी की तेज धारा में फंसा, वन विभाग में मचा हड़कंप

बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल से निकला हाथियों का झुंड कौड़ियाला नदी की तेज धारा में फंस गया. नदी में हाथियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची टीम ने बैराज का फाटक बंद करवाया, जिससे नदी का बहाव कम हुआ और हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है.

Ayodhya News: अयोध्या में धारा 163 लागू

अयोध्या में धारा 163 की अवधि बढ़ाई गई पुरानी धारा 144, जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने निषेधाज्ञा जारी की. 21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. पूरे जिले में लागू नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र आदेश के दायरे में शामिल हैं. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम संभावित धरना, प्रदर्शन, जुलूस और पदयात्राओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है. धार्मिक आयोजनों को लेकर सतर्कता ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित कई त्योहारों को देखते हुए आदेश जारी हुआ. आगामी प्रमुख पर्व शामिल विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, गांधी जयंती, नवरात्र, महाष्टमी और महानवमी भी आदेश की अवधि में हैं.

Meerut News: मेरठ में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक

मेरठ जिले में स्वाइन फ्लू एच1एन1 ने दस्तक दे दी है. अब तक बारह मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में कुछ बैड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं. विभाग का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मेरठ मंडल के सभी जिलों की जांच लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में हो रही है. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अरविंद ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं फुल प्रूफ कर ली गई है. स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है.

Sitapur News: सीतापुर जेल में बंदी की मौत

सीतापुर जेल में बंदी निसार की हुई मौत. अवैध शस्त्र फैक्ट्री में भेजा गया था जेल. तंबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था बंदी निसार. सोमवार रात अचानक तबीयत हुई थी खराब. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित. डॉक्टर ब्लेड प्रेशर लो होने से तबीयत बिगड़ना बता रहे. मजिस्ट्रेट ने शव का पंचनामा करके भिजवाया पोस्टमार्टम के. लिए।जिला कारागार का मामला.

Lucknow Students Protest: लखनऊ में डिप्टी सीएम के आवास पर प्रदर्शन

लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर युवाओं का प्रदर्शन. बड़ी संख्या में लाइब्रेरियन भर्ती अभ्यर्थी पहुंचे. हाथों में तख्ती-बैनर लेकर युवाओं ने किया विरोध. 2016 के बाद से लाइब्रेरियन भर्ती नहीं होने का दावा. लाइब्रेरियन समेत अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की मांग. PET-2025 के आधार पर भर्ती निकालने की मांग. युवाओं की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स रही तैनात. अभ्यर्थियों की मांग पर डिप्टी सीएम ने दिया समाधान का भरोसा

Barabanki Road Accident: बाराबंकी में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

बाराबंकी जिले में डंपर ने ऑल्टो कार में मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 1 घायल. मसौली के बिंदौरा चौराहे के पास हुआ भीषण सड़क हादसा. रामनगर की ओर से आ रहे डंपर ने लखनऊ से बहराइच जा रही ऑल्टो कार को मारी टक्कर. हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर मौत. तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. गोंडा रोड पर लगातार हो रहे हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के आए सात मामले

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के सात मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में अब तक सात मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई है. राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है. चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. जबकि तीन मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी निगरानी कर रहा है.

Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संतों का फूटा गुस्सा

चंदा चोरी के आरोपों पर संत समाज का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा. ​कंप्यूटर बाबा का आरोप शांतिपूर्ण बैठक में जा रहे साधु-संतों को पुलिस-प्रशासन ने रास्ते में रोका. ​बड़ी कार्रवाई की मांग चंदा चोरों अयोध्या छोड़ो के लगाए नारे. संतों ने कहा कि छोटी मछलियों पर हुई कार्रवाई, बड़ी मछलियां अब भी बाहर. ​CBI जांच की संतों ने की मांग. राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रकाशानंद गिरी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष या CBI जांच कराए सरकार. ​प्रशासन पर उठे सवाल. प्रकाशानंद गिरी ने पूछा कि इतनी बड़ी कथित चोरी के दौरान LIU और खुफिया तंत्र क्या कर रहा था? ​न्यायिक निगरानी की मांग रसिक पीठाधीश्वर जनमेजय शरण महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो जांच.

Baghpat News: बागपत में किराये के कमरे में मिली लाश

बागपत जिले में कॉन्स्टेबल सुभाष का किराये के मकान में पड़ा मिला शव. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया. बुलंदशहर का रहने वाला है कॉन्स्टेबल सुभाष. शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में मिला शव.

Fatehpur Encounter News: फतेहपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़

फतेहपुर जिले में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़. एनकाउंटर में एक गोकश के पैर में लगी गोली. घायल शहजादे को अस्पताल में कराया गया भर्ती. शीबू उर्फ शाहबाज़ को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के पास तमंचा, कारतूस गोकशी के औजार बरामद. आरोपियों के खिलाफ 13 से अधिक दर्ज है मुकदमें. खागा कोतवाली के बरकतपुर के जंगल में हुई मुठभेड़.

Etawah Road Accident: इटावा में श्रद्धालुओं से भरी बस और डीसीएम की टक्कर

इटावा जिले में चार धाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस और डीसीएम के बीच हुई टक्कर. यूपी के अयोध्या से राजस्थान के झुंझुनू जा रही थी श्रद्धालुओं से भरी हुई बस. बस ओर डीसीएम के बीच हुआ हादसा. खड़ी बस में पीछे से घुसी डीसीएम. चालक गंभीर रूप से घायल, 7 यात्रियों को मामूली चोटें. बस में सवार थे 40 के आसपास यात्री. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. इटावा जिले में जसवंतनगर इलाके में ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा.

Sonbhadra News: सोनभद्र में दीवार गिरने से मासूम की मौत

सोनभद्र जिले में बारिश के चलते भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार. मलबे में दबकर आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत. दीवार के पास खेल रहा था मासूम, अचानक भरभराकर गिरी दीवार से मलबे में दब गया. हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, परिजनों में मचा कोहराम. मासूम की मौत से परिवार में पसरा मातम, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल. म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव की घटना.

Agra News: आगरा में किशोरी ने की आत्महत्या

आगरा में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या. परिजनो ने मृत्युंजय, अनुज, दीपक और प्रियांशु पर लगाया है किशोरी को ब्लैकमेल करने का आरोप. चारों पर किशोरी को धमकाने का भी लगाया आरोप सुसाइड से पहले किशोरी के भाई को भी दो गई थी धमकी. धमकी मिलने के बाद किशोरी के फांसी के फंदे पर लटक कर दे दी जान. परिजनों की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज. चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस. थाना हरिपर्वत क्षेत्र के नगला चिद्दा का मामला.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति