एशिया कप में भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरमन के छक्के से पाकिस्तान पस्त

होमखेलक्रिकेट

एशिया कप में भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरमन के छक्के से पाकिस्तान पस्त

Last Updated:September 05, 2026, 23:03 IST

India beat Pakistan by 7 wickets: भारतीय शेरनियों ने महिला एशिया कप में पाकिस्तान को महज 55 रनों पर ढेर कर 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में घुटने टेक बैठी. जवाब में भारत ने तूफानी शुरुआत की और 8.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रीज से आगे बढ़कर एक कड़क छक्का जड़ते हुए मैच का शाही अंत किया. पाक के खिलाफ भारत का यह दबदबा सालों तक याद रखा जाएगा.

भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान को 55 रनों पर समेटने के बाद 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान की पारी 18.1 ओवरों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, जिसके जवाब में भारत ने 8.4 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा और टीम को विजयी रेखा के पार पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों में 12 रन और स्मृति मंधाना ने 9 रन की तेज शुरुआत दी. दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर कप्तान के साथ नाबाद लौटीं, जबकि पाकिस्तान के लिए फातिमा सना ने 3 विकेट झटके. हरमनप्रीत के इस करारे छक्के के साथ भारत ने एशिया कप के इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में अपनी धाक जमाई.भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. उसने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

श्री चरणी – प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी
इससे पहले, बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. जिससे भारत ने ग्रुप-ए मुकाबले में उनकी पारी को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया. चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि प्रेमा ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए. दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था.

200वें मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने पहले चार ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की. मुनीबा अली को दो जीवनदान मिलने के बावजूद वह 13 रन ही बना सकीं जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन का योगदान दिय. इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

150वां मैच खेल रहीं थीं हरमनप्रीत कौर
टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अपना 150वां मैच खेल रहीं हरमनप्रीत कौर ने पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद को भांपते हुए पांचवें ओवर से ही फिरकी का जाल बिछा दिया. उनका यह दांव पूरी तरह सफल रहा. पाकिस्तान ने पांचवें से 10वें ओवर के बीच महज नौ रन जोड़े और छह विकेट गंवा दिए. 10 ओवर के बाद उसकी टीम 36 रन पर छह विकेट के संकट में थी. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन का परिचय देते हुए 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं.

शेफाली ने दिलाई पहली सफलता
सलामी बल्लेबाज मुनीबा रन बनाने के लिए जूझ रही थीं. शेफाली की गेंद पर जगह बनाने के लिए वह लेग स्टंप की ओर खिसकीं, लेकिन गेंद को पूरी तरह चूक गईं और बोल्ड हो गईं. इसके बाद पाकिस्तान की पारी का हाल कुछ ऐसा रहा मानो बल्लेबाज ‘तू चल, मैं आई’ की तर्ज पर क्रीज पर आ रहे हों. इसके बाद श्री चरणी ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का भरपूर फायदा उठाया. गुल फिरोजा खाता खोले बिना आउट हुईं. उन्होंने गेंद के टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर कैच दे बैठीं। जुल्फिकार स्वीप खेलने से चूक गईं और पगबाधा आउट हो गईं.

दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए
आयशा जफर सिर्फ दो रन बना सकीं. उन्होंने दबाव से निकलने के प्रयास में मिड-ऑन पर हरमनप्रीत कौर को आसान कैच दे दिया. सदफ शमास ने तीन रन बनाए, लेकिन प्रेमा की सीधी गेंद पर स्टंप्स को निशाना बनाकर की गई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकीं. पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान फातिमा सना भी खाता नहीं खोल सकीं. दीप्ति शर्मा की शानदार ऑफ स्पिन गेंद सीधे उनके पैड पर लगी और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू करार दिया. गेंद लेग-मिडिल स्टंप को लगती नजर आ रही थी, लेकिन फातिमा ने रिव्यू लेना भी उचित नहीं समझा. ऐमान फातिमा (पांच) और उम्म-ए-हानी (6) के बीच तालमेल की कमी से पाकिस्तान को एक और झटका लगा. गलतफहमी के कारण फातिमा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गईं. इसके बाद उम्म-ए-हानी भी खराब स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 22:37 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति