रोहित के ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान के सपोर्ट में उतरीं चाहत खन्ना- ‘मार्केट डिमांड के चक्कर’

Last Updated:September 15, 2026, 21:51 IST

रोहित रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ तक कह दिया था और मौजूदा टीवी कंटेंट की क्वालिटी, कॉन्सेप्ट और क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए थे. रोहित रॉय के टीवी इंडस्ट्री पर बयान से तमाम लोग नाराज हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनकी काफी आलोचना की. अब एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उनके बयान पर अपना रिएक्शन दिया है.

नई दिल्ली: चाहत खन्ना टीवी की मशहूर हीरोइन हैं. उन्होंने अब रोहित रॉय के विवादित बयान पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने माना है कि अगर बात कहानी और क्रिएटिविटी की हो, तो टीवी इस समय फिल्मों और ओटीटी से काफी पीछे है. हालांकि, चाहत ने यह भी साफ किया कि उन्होंने रोहित का पूरा इंटरव्यू नहीं देखा है, इसलिए वह उनके पूरे बयान पर कमेंट नहीं करना चाहतीं.
(फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

चाहत खन्ना ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ‘मैं खुद टीवी से आई हूं और इस मीडियम की बहुत इज्जत करती हूं. टीवी ने मुझे एक एक्टर के तौर पर मजबूत बनाया है. यहां एक्टर्स को लंबे समय तक लगातार शूटिंग करनी पड़ती है.’ (फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

चाहत खन्ना आगे कहती हैं, ‘कई बार 12 से 15 घंटे तक शूट करना सामान्य बात लगती है. फिल्मों में काम करने का तरीका अलग है. वहां क्रिएटिविटी को अलग तरह से ट्रीट किया जाता है. वहीं ओटीटी में भी कहानी की डिटेलिंग और क्रिएटिविटी का तरीका टीवी से काफी अलग है.’ (फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने रोहित रॉय की बात के उस हिस्से से सहमति जताई, जिसमें उन्होंने टीवी के मौजूदा कॉन्सेप्ट और क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए थे. चाहत ने कहा, ‘अगर कहानी और क्रिएटिविटी की बात की जाए तो टीवी को अभी काफी आगे जाने की जरूरत है. टीवी का कंटेंट मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

चाहत खन्ना ने फिर कहा, ‘दर्शक जिस तरह की कहानियां और शोज देखना चाहते हैं, मेकर्स भी उसी डिमांड के हिसाब से कंटेंट बनाते हैं. यह पूरी तरह बिजनेस का हिस्सा है. अगर किसी तरह का कॉन्टेंट बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं, तो उसे बार-बार बनाए जाने के पीछे एक मार्केट डिमांड भी होती है.’
(फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

चाहत खन्ना ने अपने करियर की मिसाल देते हुए कहा, ‘मुझे कई ऐसे टीवी शोज के ऑफर मिलते हैं, जिनसे मैं खुद कनेक्ट नहीं कर पाती. खासतौर पर ‘नागिन’ जैसे शोज, जिनसे मैं जुड़ नहीं पाती. अगर कोई एक्टर क्रिएटिव है तो उसके लिए टीवी के कुछ मौजूदा कॉन्सेप्ट से जुड़ना मुश्किल हो सकता है.’ (फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

चाहत ने आगे कहा, ‘अगर मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ पाती तो शायद करियर के लिए चीजें और बेहतर होती. जो चीज मुझे पसंद आती है और जिससे मैं खुद जुड़ाव महसूस करती हूं, वही काम करना मेरे लिए ज्यादा जरूरी है.’
(फोटो साभार: Instagram@chahattkhanna)

रोहित रॉय ने हाल में एक इंटरव्यू में टीवी और फिल्मों के बीच के फर्क पर बात की थी. टीवी के पॉपुलर चेहरों में शामिल रहे रोहित ने कहा था कि मौजूदा समय में टीवी पर आने वाला काफी कॉन्टेंट जल्दी भुला दिया जाता है और कई शोज में एक जैसे कॉन्सेप्ट दोहराए जाते हैं. उन्होंने टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताते हुए इसकी क्रिएटिविटी पर सवाल उठाया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 15, 2026, 21:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति