Last Updated:August 25, 2026, 16:17 IST
Raksha Bandhan 2026 : देशभर में रक्षाबंधन की धूम है. बहनें अपने भाईयों के लिए राखी खरीदने लगी है. ऐसे में लखनऊ में एक हीरों से जड़ी राखी की खूब चर्चा हो रही है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.
2.75 लाख की राखी.
लखनऊ : रक्षाबंधन को लेकर लखनऊ के बाजार सज गए हैं और राखियों की खरीदारी भी शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस बार बाजार में सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी राखी तक की बड़ी रेंज मौजूद है. चौक सर्राफा बाजार में चांदी की राखियां करीब 250 रुपये से शुरू हैं, जबकि सबसे महंगी डायमंड स्टडेड राखी 2.75 लाख रुपये की है. इसी डायमंड राखी का चांदी में रिप्लिका करीब 7 हजार रुपये में उपलब्ध है.
सोने की राखियों की भी मांग है. भाई के लिए जय श्री राम, खाटू श्याम और Bro लिखी राखियां पसंद की जा रही हैं, तो बच्चों के लिए चांदी में मिकी माउस और दूसरे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां मौजूद हैं. भाभियों के लिए ब्रेसलेट स्टाइल चांदी की राखियां पसंद की जा रही हैं. इसके अलावा सिल्वर में गोल्ड फॉइल और ईविल आई वाली राखियां भी इस बार ट्रेंड में हैं. ज्वैलर और चौक सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी के मुताबिक, ट्रेंड को देखते हुए इस बार राखियों की बड़ी रेंज तैयार की गई है. हल्की राखियों की खूब मांग है, जबकि डायमंड राखियां खास डिमांड पर तैयार कराई जा रही हैं.
दूसरी ओर, बाजारों में राखी की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं और महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंचने लगी हैं. इन दुकानों पर 10 रुपये से लेकर करीब 300 रुपये तक की राखियों की वैरायटी मिल रही है. बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां खूब बिक रही हैं, वहीं भाभियों के लिए ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की मांग है. खरीदारी कर रही महिलाओं का कहना है कि भाई-बहन के इस खास त्योहार को लेकर उत्साह है और तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर बार की तरह इस बार भी भाई के लिए कुछ खास खरीदने की तैयारी है.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 16:17 IST









