कौन है 24 साल का ये स्टार? 7 दिन में दो हैट्रिक लेकर वनडे टीम में मारी एंट्री

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड टीम का ऐलान कर चुका है. हैरी ब्रूक की कप्तानी में वाली वनडे टीम में एक ऐसे खतरनाक गेंदबाज को मौका मिला है, जिसने हाल ही में 7 दिन के भीतर दी बार हैट्रिक लेकर तहलका मचाया. दरअसल, 24 साल के तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे को पहली बार इंग्लैंड टीम से बुलावा आया है. ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप में क्रोकोम्बे ने दो हैट्रिक लेने कर कारनामा किया. उनके प्रचंड फॉर्म को देखते हुए नेशनल सेलेक्टर्स ने उन्हें वनडे टीम में शामिल कर बड़ा तोहफा दे दिया.

हेनरी क्रोकोम्बे ने पिछले हफ्ते समरसेट के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी पहली हैट्रिक ली. उन्होंने पहली पारी में 56 रन देकर 5 विकेट झटके थे. इसके अगले हफ्ते और बीते तीन सितंबर को चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ 24 वर्षीय युवा ने फिर वही कारनामा दोहराया. इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 5 विकेट लिए.

क्रोकोम्बे के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किया गया था. उस समय इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को अनुशासनात्मक कारणों से टीम से बाहर किया गया था, जिसके बाद क्रोकोम्बे को टीम में जगह मिली. हालांकि, अब उनकी नजरें वनडे डेब्यू पर होंगी.

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और जोश टंग.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति