Last Updated:September 05, 2026, 19:41 IST
richest indian women cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है. कभी महिला क्रिकेट को सीमित दर्शकों और कम अवसरों के खेल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं. महिला प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया तो 2025 में भारतीय टीम के पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने ने इस खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इसका असर न सिर्फ फेम पर बल्कि, महिला क्रिकेटरों की कमाई और ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है. आज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्टार खिलाड़ियों की करोड़ों की ब्रांड वैल्यू है, लेकिन जब भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात आती है तो इन दोनों से आगे एक ऐसा नाम है, जिसने मैदान पर करीब ढाई दशक तक राज किया. चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में.
दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज देश की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाली मिताली की अनुमानित नेटवर्थ 40 से 45 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, यह आधिकारिक वैल्यू नहीं है. अलग-अलग रिपोर्ट्स में इसमें थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.
मिताली का क्रिकेट करियर करीब 23 साल लंबा रहा. इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार लंबे समय तक खेलने और शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें बीसीसीआई से मैच फीस, अवॉर्ड प्राइज मनी और बाद में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी फायदा मिला.
महिला क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था ने भारतीय महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों की कमाई को और मजबूत किया है. वहीं, अक्टूबर 2022 से महिला और पुरुष क्रिकेटरों के बीच मैच फीस में समानता लागू होने के बाद महिला क्रिकेट को आर्थिक रूप से भी बढ़ावा मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिताली राज की कमाई का दायरा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. मैदान पर उनकी लोकप्रियता ने उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के लिए आकर्षक चेहरा बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिताली एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 25 से 30 लाख रुपये तक फीस लेती हैं.
अपने लंबे करियर के दौरान वह एयरटेल, थम्स अप, लॉरियल और जैकब्स क्रीक जैसे कई बड़े ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू में खास गिरावट नहीं आई. अगस्त 2026 में उन्हें महिला आंध्र प्रीमियर लीग का पहला ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया.
संन्यास लेने के बाद भी मिताली क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं. मिताली राज फिलहाल क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर नजर आती हैं. वह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव से बतौर एनालिस्ट और कमेंटेटर जुड़ी हैं. हालांकि, इससे होने वाली उनकी कमाई की सार्वजनिक नहीं है, लेकिन बड़े आईसीसी इवेंट्स से आने वाले पैसे भी उनकी नेटवर्थ का अहम हिस्सा हैं.
संन्यास लेने के बाद भी मिताली क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं. मिताली राज फिलहाल क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर नजर आती हैं. वह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव से बतौर एनालिस्ट और कमेंटेटर जुड़ी हैं. हालांकि, इससे होने वाली उनकी कमाई की सार्वजनिक नहीं है, लेकिन बड़े आईसीसी इवेंट्स से आने वाले पैसे भी उनकी नेटवर्थ का अहम हिस्सा हैं.
बात करें मौजूदा समय की सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला क्रिकेटरों में शामिल स्मृति मंधाना और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कमाई की तो ये दोनों भी इस मामले में काफी आगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंधाना की अनुमानित नेटवर्थ करीब 35 करोड़ रुपये, जबकि हरमनप्रीत कौर की संपत्ति करीब 26 करोड़ रुपये है.
अगर भारतीय खिलाड़ियों की तुलना इंटरनेशनल महिला क्रिकेट से करें तो दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इस लिस्ट में काफी आगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपये, जबकि उनकी हमवतन मेग लैनिंग की करीब 75 करोड़ रुपये है.
First Published :
September 05, 2026, 19:41 IST









