इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 सितंबर को होगा मतदान

Last Updated:August 25, 2026, 17:15 IST

Allahabad High Court Bar Association Elections : प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. चुनावी मैदान तैयार है और अब तय होगा कि बार की कमान किसके हाथ में जाएगी. 17 सितंबर को होने वाले मतदान में 11,485 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. खास बात ये है कि इस बार 28 नहीं, बल्कि 30 पदों के लिए चुनाव होगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान 17 सितंबर को होगा.

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रिकेट ग्राउंड में मतदान होगा. इस बार 28 के बजाय 30 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा. चुनाव में कुल 11,485 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

चुनाव में अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए मतदान होगा. इसके अलावा पुरुष उपाध्यक्ष के चार और महिला उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. महासचिव का एक, कोषाध्यक्ष के दो और जॉइंट सेक्रेटरी के तीन पदों के साथ जॉइंट सेक्रेटरी महिला के एक पद के लिए भी चुनाव होगा.

गवर्निंग काउंसिल के कुल 15 पदों के लिए मतदान होगा. इनमें 10 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. महिलाओं को बार एसोसिएशन में 33 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर चुनाव में भागीदारी दी गई है. सीनियर एडवोकेट एसएफए नकवी को चीफ रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है. उनकी अगुवाई में एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा और अनुभव शुक्ला समेत छह सदस्यीय टीम चुनाव कराएगी.

ये है चुनाव कार्यक्रम
18 अगस्त को टेंटेटिव वोटर लिस्ट जारी की जा चुकी है. 19 से 21 अगस्त तक वोटर लिस्ट पर आपत्तियां मांगी गई थीं. 25 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. 26 से 28 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन फॉर्म मिलेंगे. 29 अगस्त से 1 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किए जा सकेंगे. 2 सितंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. 3 और 4 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी. 5 सितंबर को प्रत्याशियों की टेंटेटिव लिस्ट जारी कर आपत्तियां मांगी जाएंगी. 6 सितंबर को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी. इसके बाद 17 सितंबर को मतदान कराया जाएगा.

11,485 मतदाता डालेंगे वोट
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 11,485 मतदाता हैं. इनमें 134 सीनियर एडवोकेट, 742 महिला अधिवक्ता और 10,609 पुरुष अधिवक्ता शामिल हैं.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 17:15 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति