‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद ‘राम बोला’ पर विवाद, 2 डायरेक्टर्स के बीच टाइटल पर भिड़ंत

Last Updated:September 15, 2026, 23:44 IST

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद जब निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया, तो विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, इसी नाम से डॉ. चंद्रप्रकाश द्ववेदी ने भी फिल्म का ऐलान किया. दोनों ही फिल्में महाकवि तुलसीदास के जीवन पर आधारित हैं. दोनों निर्देशकों ने फिल्म टाइटल पर अपना दावा ठोका, मगर फिल्म समिति ‘इंडियन मोशन पिक्चर आर्टिस्ट एसोसिएशन’ ने एक के पक्ष में बयान दिया. डॉ. चंद्रप्रकाश द्ववेदी ने ‘पिंजर’ फिल्म डायरेक्टर की थी. टीवी से भी उनका गहरा नाता है.

ख़बरें फटाफट

विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म महाकवि तुलसीदास के जीवन पर होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता से इसके मेकर्स गदगद हैं. फिल्म ने 39 दिनों में भारत में 222 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. इस बीच, फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गणेश चतुर्थी पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया, जो महाकवि तुलसीदास के जीवन को बयां करेगी. उन्होंने फिल्म को नाम दिया- ‘राम बोला.’ मगर इस टाइटल से मशहूर फिल्ममेकर चंद्रप्रकाश द्ववेदी ने भी फिल्म बनाने का ऐलान किया, तो विवाद खड़ा हो गया.

‘राम बोला’ नाम की दूसरी फिल्म को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म को मधु मंटेना और मंदिरा द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहे है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फिल्मों का न सिर्फ टाइटल एक जैसा है, बल्कि विषय भी समान है. दोनों डायरेक्टर्स तुलसीदास पर फिल्म बना रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस महावीर जैन से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया कि ‘राम बोला’ टाइटल विशाल चतुर्वेदी के नाम से दर्ज है. वे कुछ वक्त पहले फिल्म का आइडिया लेकर प्रोडक्शन हाउस के पास पहुंचे थे.

फिल्म पोस्टर्स

मगर विशाल चतुर्वेदी के फिल्म के ऐलान पर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने नाराजगी जताई है. वे दावा कर रहे हैं कि टाइटल के अधिकार उनके पास हैं. डायरेक्टर ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने फिल्म के सिलसिले में कुछ महीने पहले महावीर जैन से चर्चा की थी. दोनों डायरेक्टर्स के बीच विवाद पर अब फिल्म समिति ने बयान दिया है. ‘इंडियन मोशन पिक्चर आर्टिस्ट एसोसिएशन’ ने एक नोट में लिखा है कि ‘राम बोला’ टाइटल विशाल चतुर्वेदी के नाम से रिजस्टर है. उन्होंने 23 जून को एसोसिएशन की मीटिंग में राम बोला टाइटल दर्ज करवाया था, जिसके बाद समिति ने 4 सितंबर को उनके नाम लेटर जारी किया.

चंद्रप्रकाश द्ववेदी का सिनेमा से पुराना नाता
चंद्रप्रकाश द्ववेदी ने टीवी और फिल्मों के लिए काफी काम किया है. वे ‘पिंजर’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वे साल 1991 में आए टीवी शो ‘चाणक्य’ को निर्देशित कर चुके हैं. इसमें उन्होंने चाणक्य का किरदार भी निभाया था. 1996 में आया टीवी शो ‘मृत्युंजय’ भी उनके निर्देशन में बना था. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के मुकाबले विशाल चतुर्वेदी फिल्म इंडस्ट्री में नए हैं. वे मेडिकल पेशा छोड़कर फिल्म लाइन में आए थे. वे ‘सुनो ना’, ‘रब करे तू भी’ जैसी फिल्मों से लेखक/निर्देशक के तौर पर जुड़े रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 15, 2026, 23:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति