Last Updated:August 26, 2026, 08:32 IST
Noida Traffic News: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगीं. आलम ऐसा रहा कि कई किलोमीटर तक घंटों जाम लगा रहा. लोगों ने जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश के चलते सड़कों पर लगा भारी जाम.
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया. ऐसे में इन तीनों जगहों पर भारी ट्रैफिक की समस्या शुरू हो गई. ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की. साथ ही कुछ लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिए किया. नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास भारी बारिश के चलते जाम लग गया. गाड़ियों की रफ्तार थम गई थी.
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है. बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे पीक ऑवर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वहीं कई जगहों पर एंबुलेंस भी फंसी हुई नजर आईं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया। सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे नजर आए, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की वजह से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। pic.twitter.com/CeIWzn0URN
इसके अलावा डीसी गुरुग्राम ने ट्वीट कर लिखा कि 24 अगस्त 2026 को गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए, जिले में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफ़िक जाम की संभावना है. सभी कॉर्पोरेट ऑफ़िस और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों/संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों/स्टाफ़ को 25 अगस्त 2026 को घर से काम (वर्क फ़्रॉम होम) करने के लिए कहें. इस सलाह से ट्रैफ़िक जाम कम करने और सिविक एजेंसियों द्वारा सड़कों व नालियों की मरम्मत और रखरखाव का काम आसानी से करने में मदद मिलेगी. नागरिकों से सहयोग करने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया जाता है.
A man was on his way to the office when his cab broke down because of waterlogging in Gurugram and the traffic was insane.
So he called his office, took WFH and started working on his laptop… sitting on the roof of the cab pic.twitter.com/VLu7T4nreY
एक यूजर ने एक शख्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक आदमी ऑफिस जा रहा था, तभी गुरुग्राम में जलभराव की वजह से उसकी कैब खराब हो गई और ट्रैफिक बहुत ज़्यादा था. इसलिए उसने ऑफिस में फ़ोन करके ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) ले लिया और कैब की छत पर बैठकर ही अपने लैपटॉप पर काम करने लगा.
GURUGRAM TODAY, ATLANTIS TOMORROW.
Make in India has apparently decided that Gurugram traffic needs more than buses – it needs underwater transport. Enter the “SUBMARINE BUS,” looking ready for its first voyage through the city’s flooded roads.
एक शख्स ने बच्चों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 25 अगस्त को गुरुग्राम के राजीव चौक इलाके में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और सड़कें पानी से लबालब हो गईं. इस अफरातफरी के बीच, बच्चे पानी में तैरते और खेलते हुए दिखे, जिससे यह स्थिति एक अनोखे “मुसीबत को मौके में बदलने” वाले पल में बदल गई.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 08:32 IST











