दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक के बीच हुई लड़ाई? वीडियो वायरल

होमखेलक्रिकेट

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक के बीच हुई लड़ाई? वीडियो वायरल

Last Updated:September 06, 2026, 13:44 IST

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ईस्ट की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करने उतरे. खेल को शुरू हुए कुछ ही देर हुई थी कि साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी से उलझते हुए कैमरे में कैद हो गए.

तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: ईस्ट और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी के फाइनल का रोमांच शुरू हो चुका है. चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ईस्ट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने बल्लेबाजी में तेज तर्रार शुरुआत की, लेकिन वैभव 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इस तरह वैभव सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में फिफ्टी लगाने से चूक गए.

साउथ जोन के खिलाफ इस फाइनल मुकाबले में वैभव ने पहली गेंद से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया था, लेकिन अर्धशतक के करीब पहुंचकर वह अपना धैर्य खो बैठे. इसके पीछे कहीं न कहीं साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा की रणनीति भी जिम्मेदार है. दरअसल, वैभव और ईश्वरन की तूफानी बैटिंग और विकेट नहीं मिलने से परेशान होकर साउथ जोन के कप्तान तिलक ने ईस्ट के ओपनर का ध्यान भटकाने की कोशिश की.

तिलक ने वैभव से बात कर भटकाया ध्यान

सोशल मीडिया पर वैभव और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में वैभव की बल्लेबाजी के दौरान तिलक उन्हें टोकते नजर आते हैं, जिस पर वैभव ने भी उन्हें करारा जवाब दिया. साउथ जोन के कप्तान का यह एक प्रकार का माइंड गेम था, जिसमें वैभव फंस गए और 44 के स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. सिर्फ इतना ही नहीं, वैभव और तिलक जिस तरह से आमने-सामने आए, उसे देखकर दोनों के बीच गर्मागर्मी और कहासुनी का माहौल साफ नजर आ रहा था.

साउथ जोन के गेंदबाजों की वैभव ने की पिटाई

बता दें कि साउथ जोन की तरफ से मोहम्मद सिराज जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज मैदान पर उतरे हैं, लेकिन वैभव के आक्रामक रुख के आगे उनकी एक नहीं चली. वैभव ने सिराज के खिलाफ एक ही ओवर में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 14 रन बटोरे. वैभव के सामने सिराज की गेंदबाजी भी बेअसर नजर आ रही थी. इस फाइनल मुकाबले में वैभव की आक्रामक पारी की बात करें तो उन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 शानदार चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 13:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति