Last Updated:August 26, 2026, 14:15 IST
Samajwadi Party Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावों और वादों का दौर शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री कर दी तो विपक्षी समाजवादी पार्टी ने भी आधी आबादी के लिए बड़ी घोषणा कर दी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वह महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देंगे. साथ ही यह राशि बाद में बढ़ाई भी जाएगी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा की.लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोट पाने के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को बड़ी घोषणा की. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह उत्तर प्रदेश की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पिछली सरकार में महिलाओं को 500 रुपये की पेंशन दी जाती थी, जिसे हर साल बढ़ाने की बात कही गई थी. हमने पिछले चुनाव के घोषणापत्र में भी इसे बढ़ाने की बात कही थी. इसी वजह से हम स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लेकर आए हैं, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यह राशि नियमित अंतराल पर बढ़ती रहेगी. सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस वादे को यूपी चुनाव 2027 के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा. इसके अलावा अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी आश्वासन दिए. उन्होंने सपा सरकार में शुरू की गई डॉयल 100 सेवा का भी जिक्र किया.
सीएम योगी ने भी महिलाओं की दी सौगात
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 14:15 IST










