चिड़िया उड़ी-गेम रुका, नेट पर बैठे परिंदे ने रुकवा दिया मेदवेदेव का गेम

Last Updated:September 03, 2026, 15:23 IST

US open: न्यूयॉर्क में यूएस ओपन के दौरान बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. दानिल मेदवेदेव और सेबेस्टियन गोरजनी के दूसरे दौर के मुकाबले में नेट पर बैठी दो चिड़ियों की वजह से अंपायर ने एक प्वाइंट दोबारा खेलने का आदेश दे दिया.

परिंदे की वजह से मेदवेदेव का गेम रोका गया.

न्यूयॉर्क: यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को तब अजीब नजारा देखने को मिला जब दूसरे दौर के मैच के दौरान नेट पर बैठी एक चिड़िया के उड़ जाने पर चेयर अंपायर ने खेल बीच में रोक दिया, जिसे दानिल मेदवेदेव ने हास्यास्पद फैसला बताया.

मेदवेदेव ने उस फैसले का विरोध किया, जब अंपायर ने एक प्वाइंट को दोबारा खेलने का आदेश दिया क्योंकि लंबी चली रैली के दौरान दो पक्षी नेट के ऊपर बैठे थे.


दूसरे सेट में सेबेस्टियन गोरजनी की सर्विस के दौरान मेदवेदेव 4-1 से आगे थे. लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में एक प्वाइंट के दौरान नेट के ऊपर दो छोटी चिड़िया बैठ गई, लेकिन खेल जारी रखा गया. दोनों खिलाड़ियों ने कई शॉट खेले, लेकिन तभी मेदवेदेव ने एक फोरहैंड शॉट मारा और तभी एक चिड़िया उड़ गई. अंपायर टिमो यानजेन ने तुरंत खेल रोकने का इशारा किया. तब मेदवेदेव प्वाइंट जीत चुके थे.

मेदवेदेव ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में इससे अधिक हास्यास्पद फैसला नहीं देखा. यह बहुत बुरा है. जब पक्षी नेट पर बैठे तो मुझे लगा कि अंपायर खेल रोक देंगे लेकिन उन्होंने खेल जारी रखा. मैंने सोचा चलो खेलते हैं लेकिन जैसे ही मैंने विजयी शॉट मारा, वह चिल्लाए, ‘रुको. रुको. रुको’.’

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 15:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति