Last Updated:September 14, 2026, 06:06 IST
सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. फोटो में विशालकाय मंदिरों के बीच डायनासोर और विशालकाय जानवर नजर आ रहे हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म टाइम ट्रैवल और धरती पर मंडराते किसी बड़े खतरे की कहानी है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई मुहर नहीं लगी है, लेकिन इस लीक फोटो ने दर्शकों की बेताबी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
ख़बरें फटाफट
‘वाराणसी’ को लेकर दोगुनी हुई फैंस की एक्साइटमेंट. (फोटो साभार: X@AlwaysBollywood)
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड किरदारों में नजर आएंगे. भले ही अभी फिल्म की शूटिंग चल रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें विशालकाय मंदिरों के बैकड्रॉप में डायनासोर नजर आ रहे हैं.
फिलहाल इस वायरल फोटो की असलियत की पुष्टि नहीं हो सकी है. अभी यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर सचमुच फिल्म के सेट की है या फिर किसी फैन की बनाई हुई एआई-जनरेटेड इमेज है. हालांकि, इस संशय के बावजूद फैंस के सिर चढ़कर इसका खुमार बोल रहा है और वे तस्वीर के हर एक फ्रेम को ध्यान से खंगालने में जुट गए हैं.
What they are making
Zoom it, it’s unbelievable
वायरल तस्वीर ने फैंस को किया हैरान
तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘अरे बाप रे! राजामौली आखिर क्या पका रहे हैं? वाराणसी के आउटडोर सेट से आई इस झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. विशालकाय जीव, भव्य मंदिर और इतना भारी-भरकम स्केल. यह किसी भी तरह से आम भारतीय फिल्म नहीं लग रही. महेश बाबू और राजामौली की यह जोड़ी कुछ धमाकेदार लेकर आ रही है.’
‘वाराणसी’ को लेकर बेताब हुए फैंस
एक अन्य यूजर ने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखने की अपील करते हुए लिखा, ‘आखिर क्या बन रहा है? जूम करके देखिए, यकीन करना मुश्किल है. महेश बाबू की ग्लोबल फिल्म वाराणसी के सेट से लीक हुई हैरान कर देने वाली तस्वीर.’ इस तरह वायरल फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. एक और फैन ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, ‘मैंने कभी किसी फिल्म का इतने सब्र के साथ इंतजार नहीं किया जितना वाराणसी का कर रहा हूं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह तस्वीर असली है कि नहीं.
क्या है ‘वाराणसी’ फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल एसएस राजामौली और उनकी टीम ने पूरी तरह से गोपनीयता बनाए रखी है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वाराणसी’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन-एडवेंचर फिल्म होने वाली है. कहा जा रहा है कि इसकी कहानी टाइम-ट्रैवल और धरती पर मंडराते किसी उल्कापिंड के खतरे के इर्द-गिर्द बुनी गई है. वैसे कहानी को लेकर सामने आ रही ये बातें भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रही हैं, जिससे इस लीक फोटो ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.
कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?
बताते चलें कि ‘वाराणसी’ फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दर्शकों का इंतजार थोड़ा लंबा होने वाला है. यह मूवी 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने इसे गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर ग्रैंड रिलीज करने का फैसला किया है. खास बात है कि ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा का भारतीय सिनेमा में कमबैक हो रहा है. फिल्म में उनका किरदार दमदार होने वाला है और वह स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आएंगी.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 06:06 IST










