ऋषभ पंत संग वायरल पार्टी वीडियो के बीच एमएस धोनी के IPL करियर पर फूटा बड़ा बम

होमखेलक्रिकेट

ऋषभ पंत संग वायरल पार्टी वीडियो के बीच एमएस धोनी के IPL करियर पर फूटा बड़ा बम

Last Updated:September 03, 2026, 15:50 IST

MS Dhoni ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है. माही आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम से अपना वर्कलोड कम करके करियर आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह खेलेंगे तो फुलटाइम विकेटकीपर के तौर पर ही खेलेंगे.

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वैसे तो कई लोग नजर आते हैं, लेकिन मेन कैरेक्टर दो ही चेहरे हैं. पहले ऋषभ पंत और दूसरे महेंद्र सिंह धोनी. वीडियो में ड्रिंक्स-हुक्का सबकुछ है. अभी लोग तरह-तरह के कयास लगा ही रहे थे कि इस बीच माही के आईपीएल करियर पर बड़ा खुलासा हो गया है.

पता लगा है कि पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर एमएस धोनी ने आईपीएल में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने से इनकार कर दिया है, जिससे अगले सीजन में उनके खेलने पर सवालिया निशान खड़ा हो चुका है. ये खुलासा धोनी के खासमखास और सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने किया है.

धोनी पिछले कुछ सीजन से अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं. बद्रीनाथ का मानना ​​है कि 45 वर्षीय धोनी के लिए उनके करियर के इस चरण में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होगा. बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा:

उन्होंने मुझे बताया कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे. वह खुद को पूर्णकालिक विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा. इसलिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं तो इससे सीएसके को रणनीतिक फायदा होगा. वह 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग करेंगे, जब उनकी भागीदारी इतनी कम है तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना उनके लिए आदर्श स्थिति होगी.’

बद्रीनाथ का मानना ​​है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी पर काम का बोझ कम कर सकता है, इससे सीएसके उनके अनुभव और ‘फिनिशर’ के रूप में उनकी भूमिका का फायदा उठा सकताट है. विकेटकीपर के रूप में खेलना जारी रखने की धोनी की प्राथमिकता का मतलब है कि सीएसके को अगले साल आईपीएल में उनकी भागीदारी पर फैसला करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी ने 2024 के सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी और तब से बल्लेबाज के रूप में भी उनकी भूमिका सीमित हो गई है.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 15:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति