हिमांश कोहली की ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर जारी, प्यार,दर्द और सपनों की है कहानी

Last Updated:July 16, 2026, 22:25 IST

‘यारियां’ फेम अभिनेता हिमांश कोहली की मच अवेटेड फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज़ हो गया है. करीब 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे आम लड़के की कहानी की झलक दिखाता है, जो प्यार, असफलता, परिवार के दबाव और समाज की बेरुखी के बीच अपनी पहचान और सम्मान पाने के लिए संघर्ष करता है.

ख़बरें फटाफट

दमदार है फिल्म की कहानी

नई दिल्ली. फिल्म ‘यारियां’ से दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता हिमांश कोहली की नई फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज़ हो गया है. प्यार, संघर्ष, परिवार और सम्मान पाने की जद्दोजहद से भरी इस कहानी में हिमांश एक ऐसे युवा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है.

टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज बुलेटिन से होती है. एंकर कहता है, “प्यार में धोखा खाए प्रेमी अक्सर शराबी, सनकी और कातिल बन जाते हैं, लेकिन यहां बेवफाई से प्रेमी बन गया आईएएस ऑफिसर.” इसके बाद हिमांश कोहली का किरदार अपने माता-पिता के सामने आईएएस और डीएम बनने का सपना बताता है. लेकिन पिता उसके सपने को गंभीरता से लेने की बजाय उसे थप्पड़ मार देते हैं. यहीं से उसके संघर्ष की कहानी शुरू होती है.

दिल जीत रहा टीजर

वायरल हो रहे इस टीजर में आगे अभिनेता रवि किशन अपने अलग अंदाज में जिंदगी की सीख देते नजर आते हैं. एक सीन में वह कहते हैं, प्रेमिका की शादी में खाना खाने से आदमी कभी भूखा नहीं मरता, क्योंकि वह बेशर्म हो जाता है.” वहीं जब वह कहते हैं, “जो होता है, अच्छे के लिए होता है.” तो हिमांश का किरदार मासूमियत से जवाब देता है, “मेरा कभी भी अच्छा नहीं होता.” यह डायलॉग फिल्म के इमोशनल पहलू को और मजबूत बनाता है.

लोगों को भाया हिमांश का किरदार

टीजर में एक्शन, इमोशनल और ड्रामेटिक सीन्स की भी झलक देखने को मिलती है. आखिर में हिमांश का डायलॉग, “बहुत जी लिया गरीबों की तरह. अब मुझे सम्मान चाहिए.” पूरी कहानी का सार एक लाइन में बता देता है. वहीं बैकग्राउंड में बजता “दिल फर्जी” गाना टीजर को रोमांटिक और इमोशनल टच देता है.फिल्म में हिमांश कोहली ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ के किरदार में नजर आएंगे. बग्गू एक 25 साल का मध्यमवर्गीय लड़का है, जिसे समाज नाकाम मानता है और जो खुद भी आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहा होता है. लेकिन जिंदगी की चुनौतियां और परिवार का साथ उसे धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं. यही सफर एक साधारण युवक को असाधारण बना देता है.

बता दें कि अपने किरदार को लेकर हिमांश कोहली कहते हैं कि यह ऐसा किरदार है, जिससे आज की जेन-ज़ी खुद को जोड़ पाएगी. उसके आसपास कई ऐसी परिस्थितियां होती हैं, जिनके लिए वह जिम्मेदार नहीं होता, लेकिन उनका असर उसकी जिंदगी पर पड़ता है. एक वक्त आता है, जब वह तय करता है कि अब आगे बढ़ना है. यह आज के युवा की ऐसी कहानी है, जिसमें प्यार है, असफलता है, संघर्ष है, दुर्भाग्य है और सबसे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करने का जुनून है.’आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति