Last Updated:September 13, 2026, 23:23 IST
समय रैना के शो में दीपक कलाल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. हमेशा अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले दीपक इस बार कैमरे के सामने भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दीपक अपने आंसू नहीं रोक पाए. वीडियो में दीपक उनसे कहते हैं कि हर दरिंदे के अंदर एक अच्छा इंसान छिपा होता है.
ख़बरें फटाफट
फोटो साभार: instagram@wlyrically.era
नई दिल्ली. कॉमेडियन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी दीपक कलाल एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वह अपने किसी बयान या अजीबोगरीब वीडियो को लेकर नहीं, बल्कि समय रैना के शो में शिरकत करने को लेकर चर्चा में हैं. शो में वह फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो क्लिप में दीपक कलाल काफी भावुक नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे लिए ये काफी है कि आपने मुझे यहां बुलाया.
समय रैना के शो से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि वो दीपक जो सभी को हंसा-हंसाकर पागल कर देते हैं, वो आखिर इस शो में आते ही इतने भावुक कैसे हो गए कि वह अपने आंसू ही नहीं रोक पा रहे हैं.
समय रैना के शो में पहुंचे दीपक कलाल
दीपक कलाल समय रैना के चर्चित शो India’s Got Latent का हिस्सा रह चुके हैं. शो में उनके आने के बाद से ही उनका अंदाज और बातचीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है. शो के दौरान दीपक की मौजूदगी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. अब उनके इसी अपीयरेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है.
View this post on Instagram
शो में फूट-फूटकर रोए दीपक
सोशल मीडिया पर समय के शो का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में दीपक का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है. जहां उन्हें अक्सर मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, वहीं इस वीडियो में वह भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं. वह काफी परेशान दिखाई देते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकलते साफ नजर आते हैं. इस बदले हुए अंदाज को देखकर शो में मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं.दीपक कलाल के रोने के पीछे की वजह को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.वीडियो में दीपक कहते हैं आपने मुझे इस लायक समझा, अपने शो में बुलाया मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है. मुझे और कुछ नहीं चाहिए. इसके जवाब में समय हंसते हुए कहते हैं कि हर दरिंदे के अंदर एक अच्छा इंसान छिपा होता है, आपके अंदर में भी वो इंसान है.
बता दें कि वायरल क्लिप के आधार पर किसी एक वजह को पक्के तौर पर कहना सही नहीं होगा. वीडियो में दीपक भावुक जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके रोने की पूरी वजह का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है. गौरतलब है कि समय रैना का India’s Got Latent अपने अनोखे कंटेंट और कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग अंदाज की वजह से काफी पॉपुलर है.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 13, 2026, 23:23 IST










