संन्यास लेने के लिए मान गए थे रोहित शर्मा, सिलेक्टर से गुस्साकर बदला मन
Last Updated:September 03, 2026, 13:21 IST
Rohit Sharma Retirement: पता लगा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए तैयार हो गए थे. मगर उनके संन्यास की खबरें मीडिया में लीक हो गई और फिर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. लॉर्ड्स वनडे में रोहित ने शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. इसके बावजूद उनका 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है.
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने खेली 137 रन की पारी
मुंबई में भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई की अहम मीटिंग शुरू हो चुकी है. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर हेडक्वार्टर में कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है. लाजिमी है कि रोहित शर्मा के फ्यूचर पर भी चर्चा होगी. इस बीच पता लगा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर ही संन्यास लेने वाले थे, लेकिन अचानक उनका मन बदल गया.
हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा संन्यास लेने वाले थे. मगर अचानक ये बात किसी सिलेक्टर ने मीडिया में लीक कर दी. अब करियर को लेकर इस तरह चलने वाली चर्चाओं ने रोहित को नाराज कर दिया. आक्रोशित रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरे तो शतक बनाकर ही लौटे. इस सेंचुरी के बाद तो हिटमैन ने पूरी तरह रिटायरमेंट का प्लान रद्द कर दिया.
दरअसल, पीटीआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने रोहित शर्मा को बताया था कि पैनल अब उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर चुका है. हाल के इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित से पूछा गया था कि क्या वह अपने करियर को विराम देने वाले हैं.
पूर्व कप्तान और उनके करीबी लोगों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी. हालांकि ऐसी चर्चा थी कि रोहित नाराज होने के बावजूद इसके लिए तैयार हो गए थे. लेकिन लॉर्ड्स में हार के बावजूद उनके शानदार शतक की वजह से कम से कम फिलहाल उनके संन्यास लेने की संभावना को खारिज कर दिया गया है.
इसके बावजूद यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने वाली उड़ान में सवार होंगे. विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के फ्यूचर से ज्यादा रोहित शर्मा के करियर को लेकर अनिश्चितता है.
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 03, 2026, 13:21 IST










