अफगानिस्तान सीरीज से पहले अर्शदीप की हालत खराब, नौसीखिए बल्लेबाजों ने खूब कूटा

होमखेलक्रिकेट

अफगानिस्तान सीरीज से पहले अर्शदीप की हालत खराब, नौसीखिए बल्लेबाजों ने खूब कूटा

Last Updated:September 07, 2026, 09:11 IST

Indian vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह ने टेंशन बढ़ा दी है. अर्शदीप सिंह इस समय शेर ए पंजाब टी20 लीग में लुधियाना लायंस के लिए फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना एक भी विकेट लिए 51 रन लुटा दिए.

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेल रहे हैं अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम में अर्शदीप सिंह अभी मुख्य तेज गेंदबाज हैं. 13 सितंबर से अर्शदीप अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में एक्शन में दिखेंगे, लेकिन उससे पहले अर्शदीप शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में लुधियाना लायंस के लिए खेल रहे हैं. अर्शदीप लुधियाना के कप्तान भी हैं, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस के खिलाफ हुए मैच में उनकी हालत खराब हो गई. सिर्फ इतना ही नहीं, अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा दी है.

दरअसल, फाजिल्का के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी में बहुत महंगे साबित हुए. मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 51 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. अपनी गेंदबाजी में अर्शदीप ने 3 वाइड और 1 नो बॉल भी डाले. हैरानी की बात ये है कि अर्शदीप के सामने फाजिल्का की टीम में शुभमन गिल को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी नौसीखिए थे, लेकिन इसके बावजूद वह कारगार साबित नहीं हुए.

अंतिम गेंद पर फाजिल्का को मिली जीत

शेर ए पंजाब टी20 लीग के 15वें मैच में फाजिल्का की टीम ने लुधियाना लायंस को आखिरी गेंद पर 1 रन से हराया. इस रोमांचक मुकाबले में फाजिल्का ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया. फाजिल्का की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 21 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा प्रेरित दत्ता ने 23 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया, जबकि ईश राव ने 25 और जयवीर भिंडरा ने भी 21 रन बनाए. लुधियाना की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक चड्ढा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा माधव पठानिया और साहिल भास्कर के खाते में 2-2 विकेट आया.

वहीं, लुधियाना की बात करें तो बल्लेबाजी में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी सधी हुई शुरुआत हुई थी, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण टीम टारगेट से सिर्फ 1 रन पीछे रह गई. लुधियाना की तरफ से माधव पठानिया ने 37 और कार्तिक शर्मा ने 36 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कृष भगत ने 28, अर्जुन राजपूत 27 और अभिजीत गर्ग ने भी 17 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन ही बना पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 09:11 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति