VIDEO: बेंगलुरु के होटल में 18 साल बड़ी एक्ट्रेस संग क्या कर रहे थे हार्दिक?

होमखेलक्रिकेट

VIDEO: बेंगलुरु के होटल में 18 साल बड़ी एक्ट्रेस संग क्या कर रहे थे हार्दिक?

Last Updated:September 07, 2026, 11:05 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने रिलेशनशिप स्टेट को लेकर सुर्खियों में हैं. हार्दिक फिलहाल एक्ट्रेस और मॉडल महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर अमीष पटेल के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो बेंगलुरु के एक होटल की है. वीडियो वायरल होने पर अमीषा पटेल ने भी रिएक्ट किया है.

हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हार्दिक का अपने से 18 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हार्दिक बेंगलुरु के एक होटल में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ स्पॉट हुए. वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो में बॉलीवुड मूवी ‘गदर’ में सकीना के किरदार से फेमस हुईं 51 साल की अमीषा अपने कुछ दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर करती दिख रही हैं. हार्दिक पांड्या भी वहां मौजूद हैं. वीडियो में अमीषा हार्दिक के कंधे पर अपना हाथ रखकर अपने दोस्तों से उन्हें मिलवाते हुए दिख रही हैं, लेकिन हार्दिक का रिलेशनशिप को लेकर जिस तरह का पास्ट रहा है, उसे देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर कई तरह की बातें बनानी शुरू कर दी हैं.

अमीषा पटेल ने भी किया वायरल वीडियो पर रिएक्ट

हार्दिक पांड्या के साथ वीडियो वायरल होने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा है उससे लगता है कि रेडिट पर चल रही अफवाह सच हो रही हैं.” इस सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अमीषा पटेल का पारा चढ़ गया और स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करार जवाब दिया.

अमीषा पटेल ने हार्दिक के साथ किसी भी तरह के रिलेशनशिप के अफवाह को खारीज किया. अमीषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “बिल्कुल सही कहा है. सच में जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह रोमांटिक था. मैं तुम्हें तो नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारे पास कोई लड़की नहीं है. यहां तक कि कोई लड़की दोस्त भी नहीं होगी. ऐसी चीजों पर पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए.”

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 11:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति