अखिलेश यादव ने डिंपल यादव की तरफ किया इशारा, कहा- ‘बुजुर्ग भी पूछ सकते हैं सवाल’

Last Updated:August 26, 2026, 15:05 IST

Akhilesh Yadav and Dimple Yadav News: समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक खुशनुमा माहौल देखने को मिला. दरअसल, अखिलेश यादव पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक पत्रकार ने कहा कि डिंपल यादव जी से सवाल पूछ सकता हूं. तभी अखिलेश यादव ने कहा कि किसी से भी पूछ सकते हैं.

सपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी अखिलेश और डिंपल की जुगलबंदी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी थीं. दरअसल, मौका था स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा करने की. अखिलेश यादव ने वादा किया कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनी तो वह राज्य की हर महिला को 40 हजार रुपये हर साल देंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहरों के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बस और मेट्रो में यात्रा करने के लिए फ्री कार्ड दिया जाएगा.

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव पोडियम पर खड़े होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी एक पत्रकार ने कहा- ‘आपसे गुजारिश है कि अगर डिंपल यादव जी से एक सवाल हो जाए.’

इसपर अखिलेश यादव ने तुरंत से कहा- ‘आप किसी से भी पूछ सकते हैं ‘. तभी पत्रकार ने कहा कि क्या केवल महिला पत्रकार ही पूछें? इसपर अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘नहीं बुजुर्ग भी पूछ सकते हैं .’ इसके बाद अखिलेश यादव ने डिंपल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘मुखर बनो’ इसके बाद पत्रकार ने डिंपल यादव से पूछा- ‘अगर देश की हर बेटी आपसे पूछे कि मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज से क्या उम्मीद रखूं? इसके जवाब में डिंपल यादव ने कहा- ‘समाज के अनुसान मत चलिएगा. समाज जो आपको बंदिशों में बांधने की कोशिश करता है, उसे तोड़ते हुए पूरे पैशन के साथ आप जो करना चाहते हैं उसे कीजिए. अनुशासन बनाकर आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें.’

About the Author

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 15:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति