Last Updated:July 17, 2026, 06:48 IST
वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ फेम एक्ट्रेस आंचल सिंह ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर और बिजनेसमैन मोहित चावला के साथ सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत कपल की सगाई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सगाई की रस्म के दौरान आंचल ने घुटनों के बल बैठकर बेहद रोमांटिक अंदाज में मोहित को अंगूठी पहनाई. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है.
नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आंचल सिंह ने अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड मोहित चावला के साथ सगाई कर ली है. हालांकि, मीडिया में इस फंक्शन को उनकी शादी बताया जा रहा था, लेकिन खुद एक्ट्रेस ने साफ किया कि यह उनकी सगाई की रस्म थी.
आंचल सिंह के मंगेतर मोहित पेशे से भारतीय बिजनेसमैन हैं और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. कपल का अंदाज फैंस के दिलों को जीत रहा है. (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
तस्वीरों में आंचल सिंह पिंक अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अपने लुक को जूलरी से कम्प्लीट किया है. वहीं, मोहित चावला व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं. फोटोज में कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोहित और आंचल को घुटनों के बल बैठकर एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिया. सगाई के दौरान आंचल और उनके मंगेतर मोहित चावला बहुत खुश दिखे. अब फैंस उन्हें सगाई के लिए बधाइयां दे रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
इन तस्वीरों के साथ आंचल सिंह ने मंगेतर मोहित चावला के लिए एक खूबसूरत नोट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘मुझे आज भी वो दिन अच्छी तरह याद है जब हम पहली बार मिले थे. हमारी पहली बातचीत और उससे भी पहले की वो बातें-जब कुदरत मुझे लगातार इशारे दे रही थी कि तुम मेरी जिंदगी में आने वाले हो.’ (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे साथ भी तो कुछ ऐसा ही हुआ था. आज जब यह सब दुनिया के सामने लिख रही हूं, तो मुझे गूजबम्प्स आ रहे हैं. उतार-चढ़ाव से भरे हमारे इस सफर ने हमें बहुत कुछ सिखाया है. लेकिन इस पूरे सफर में जो चीज़ हमेशा साथ रही, वो है सुकून. रिश्तों की दुनिया में इस अहसास को लोग कितना कम आंकते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
आंचल सिंह आगे लिखती हैं, ‘भले ही बॉलीवुड हमें सिखाता है कि प्यार का मतलब पेट में तितलियां उड़ना है, लेकिन हमारे रिश्ते ने मुझे सिखाया कि जिंदगी की सबसे बड़ी नियामत किसी ऐसे इंसान का मिलना है जो बिल्कुल घर जैसा महसूस कराए. कोई ऐसा, जो हर हाल में सिर्फ आपको चुने, आपकी अच्छाइयों और कमियों के साथ आपको अपनाए, आपके साथ मजबूती से खड़ा रहे और जिंदगी के आम से पलों को भी बेहद खास बना दे.’ (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
उन्होंने आगे लिखा, ‘आज मेरा दिल खुशियों से भरा हुआ है. अब हम दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते का ऐलान कर रहे हैं और आप सभी से ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद की उम्मीद है. और जैसा कि हमारी अंगूठियों की रस्म के वक्त बैकग्राउंड में बज रहा था-दुनिया है मेरे पीछे, पर मैं हूं तेरे पीछे…अपना बना ले मेरी जान, हाय रे मैं तेरे कुर्बान…हमारे इस नए सफर के नाम आज और हमेशा के लिए.’ (फोटो साभार: Instagram@anchalsinghofficial)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











