चंद्र ग्रहण खत्म होते ही करें ये 5 काम, पंडित जी ने बताई खतरा टालने की ट्रिक
Last Updated:August 26, 2026, 16:06 IST
Chandra Grahan Remedy : चंद्र ग्रहण को लेकर जनमानस में कई नकारात्मक चीजें सदियों से बैठी हुई हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं में कई तरह की बातें कही गई हैं. कहते हैं कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे मुक्ति पाना जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम से बात की. वे बताते हैं कि ग्रहण की मोक्ष अवधि समाप्त होने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले पांच काम करने चाहिए. इनसे हर तरह का खतरा टल जाता है और आप निश्चिंत होकर कोई भी काम कर सकते हैं.
अयोध्या. चंद्र ग्रहण को लेकर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में कई तरह की बातें कही गई हैं. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए इस अवधि में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, शुद्धिकरण और पूजा-पाठ पर जोर दिया जाता रहा है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रहण की मोक्ष अवधि समाप्त होने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए. अगर व्यक्ति यज्ञोपवीत धारण करता है तो उसे भी बदलना चाहिए. इसके बाद घर और पूजा स्थल की शुद्धि करने की परंपरा बताई गई है. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रहण समाप्त होने के बाद पांच प्रमुख कार्य किए जाने चाहिए. इनसे ग्रहण से जुड़ी नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है.
1- ग्रहण के बाद करें स्नान
पंडित कल्कि राम के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद स्नान करना महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके बाद पुराने वस्त्र बदलकर स्वच्छ कपड़े पहनने की परंपरा है.
2- यज्ञोपवीत बदलें
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि जो लोग यज्ञोपवीत धारण करते हैं, उन्हें ग्रहण के बाद इसे बदलने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता में यज्ञोपवीत को पवित्र माना गया है.
3- भगवान का अभिषेक करें
पंडित कल्कि राम के अनुसार, ग्रहण के बाद मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं का पुनः अभिषेक करने की परंपरा है. इसके बाद विधि-विधान से पूजा और आरती की जा सकती है.
4- घर की साफ-सफाई करें
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ग्रहण के बाद रसोई सहित घर की अच्छी तरह सफाई करने की मान्यता है .इससे घर के वातावरण को स्वच्छ और सकारात्मक बनाने का प्रयास किया जाता है.
5- गंगाजल का छिड़काव करें
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. घर के अंतिम हिस्से से मुख्य द्वार तक गंगाजल का छिड़काव करते हुए पूजा स्थल तक पहुंचने और वहां घी या तिल के तेल का दीपक जलाने की मान्यता है. दीपक उपलब्ध न होने पर कपूर से आरती करने की भी परंपरा है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 16:06 IST










