Last Updated:July 17, 2026, 12:13 IST
समीरा रेड्डी 14 साल बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. एक्ट्रेस अभिजीत मोहन की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आखिरी सवाल से डेढ़ दशक बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी हैं जिनके साथ वो पहले भी काम कर चुकी हैं. समीरा रेड्डी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने फिल्मी सफर के बारे में खुलकर बात की.
नई दिल्ली. समीरा रेड्डी ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि पहली फिल्म के सेट पर उन्हें रंगभेद और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था. जिंदगी के 30 साल तक वो इन भेदभाव से जूझती रहीं और 40 की उम्र में जाकर अब उन्हें अपनी इनसिक्योरिटी के साथ जीना आया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
समीरा रेड्डी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में अपनी डेब्यू फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ के बारे में बात की थी. ये फिल्म साल 2002 में आई थी. वो कहती हैं, मेरी पहली फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में मुझे मेकर्स ने 3-4 शेड गोरा किया था. उनके फेस पर जबरदस्ती मेकअप पोत दिया गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
वो आगे कहती हैं कि उनके चेहरे पर इतना मेकअप लगा दिया गया था कि वो लगभग ग्रे कलर की दिखने लगी थीं. उनके चेहरे के रंग को बॉडी के कलर से मैच कराने के लिए फिर उनकी पूरी बॉडी पर कलर किया जाता था. मेकअप से टोन मैच कराया जाता था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
Add News18 as
Preferred Source on Google
समीरा आगे कहती हैं कि उनकी इनसिक्योरिटी सिर्फ कलर तक नहीं बल्कि मोटापे और हर छोटी-छोटी चीज़ से जुड़ी थी. कभी उन्हें मोटा कहा जाता था, तो कई उन्हें लगता कि उनकी आंखों का रंग सुंदर नहीं है. एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग सिर्फ कलर तक सीमित नहीं थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
वो बताती हैं कि 20 साल की उम्र में उन्होंने अपनी इनसिक्योरिटी की वजह से हमेशा सिर्फ पैडेड ब्रा, बम पैड और कलर्ड लेंसेस ही लगाए. समीरा के मुताबिक वो हमेशा से मोटी थी. बचपन में वो काफी मोटी थीं और जब उन्होंने वजन कम किया तो लोग कहने लगे कि उनकी बॉडी फ्लैट है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
समीरा रेड्डी का कहना है कि आज भले ही वो इन चीजों पर हंसती हैं लेकिन उस वक्त इन छोटी-छोटी चीजों ने उन्हें परेशान करके रखा था. इंडस्ट्री में उन्हें अक्सर ये सुनना पड़ता था कि वो गोरी नहीं हैं, उनकी आंखें लाइट कलर की नहीं हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम reddysameera)
एक्ट्रेस बताती हैं, ‘मैं झुककर चलती थी क्योंकि मेरी हाईट ज्यादा थी. मेरा हीरो छोटा था, लेकिन अब मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि अगर हीरो छोटा है तो वो उसकी प्रॉब्लम है न मैं क्या करूं.’ उस वक्त ये बड़ी दिक्कत थी, तो लोग क्या करते थे कि महिलाओं को बुरा फील कराते थे.
समीरा रेड्डी एक लंबे अरसे बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. उन्होंने अक्षय वर्डे से शादी कर ली थी जिसके बाद से वो अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो गई थी. एक्ट्रेस अपने दो बच्चों और पति के साथ गोवा में रहती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











