पीटरसन को ही ENG ने क्यों बनाया स्पेशल मेंटॉर? कमबैक के साउथ अफ्रीकन कनेक्शन

होमखेलक्रिकेट

पीटरसन को ही ENG ने क्यों बनाया स्पेशल मेंटॉर? कमबैक के साउथ अफ्रीकन कनेक्शन

Last Updated:September 07, 2026, 17:07 IST

Kevin Pietersen England Cricket Mentor: 46 साल के केविन पीटरसन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर थे. अब उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने व्हाइट बॉल टीम्स का स्पेशल मेंटॉर बनाया है. पीटरसन का मिशन इसी महीने इंग्लैंड का दौरान करने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरू हो जाएगा.

पीटरसन को इंग्लैंड ने बनाया स्पेशल मेंटॉर

नई दिल्ली: पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा रोल मिला है. पीटरसन वाइट बॉल फॉर्मेट में टीम के स्पेशल मेंटॉर बनाए गए हैं. 12 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पीटरसन पहली बार इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ेंगे. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए लिहाज से ‘केपी’ की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है. जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इंग्लैंड शिफ्ट होने से पहले पीटरसन साउथ अफ्रीका में पले-बढ़े थे. ECB का मानना ​​है कि अफ्रीकी परिस्थितियों की जानकारी रखने वाले पीटरसन का अनुभव वर्ल्ड कप तैयारियों के मद्देजर काम आ सकता है.

इंग्लैंड के पास पहले से भारी-भरकम सपोर्ट स्टाफ
द इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोल्ड (ECB) ने सोमवार को बताया कि केविन पीटरसन वनडे, टी-20 टीम के साथ-साथ अगले 15 महीने खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर काम करेंगे. पीटरसन हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम के साथ मिलकर काम करेंगे. 46 साल दाएं हाथ का यह पूर्व बल्लेबाज अब इंग्लैंड क्रिकेट की उस भारी-भरकम सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे, जिसमें मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, जीतन पटेल और सारा टेलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.


सितंबर के आखिरी हफ्ते से मिशन शुरू
केविन पीटरसन का पहला मिशन इस महीने के आखिर में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे सीरीज से शुरू होगा. इसके बाद वह सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के व्हाइट-बॉल टूर के लिए इंग्लैंड टीम के साथ ट्रेवल करेंगे और फिर 2027 की गर्मियों पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए लौटेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बतौर मेंटॉर जुड़ने के बाद पीटरसन कहते हैं:

मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मुझे साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप जीतने के सफर में इस टीम की मदद करने के लिए कहा गया है. 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की यूनिफॉर्म पहनना बेहद खास पल है. हमारे पास एक बहुत ही टैलेंटेड वाइट-बॉल स्क्वाड है. अगले 12 महीनों तक ब्रैंडन की थिंक टैंक का हिस्सा बनना एक शानदार मौका है और मैं काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

इंग्लैंड के लिए 136 वनडे और 37 टी-20 खेले
केविन पीटरसन के पास व्हाइट-बॉल क्रिकेट का लंबा अनुभव है, उन्होंने इंग्लैंड के लिए 136 वनडे और 37 T20 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों फॉर्मेट मिलाकर 5,500 से ज्यादा रन बनाए हैं. 104 टेस्ट मैच में उनके नाम 8181 रन भी दर्ज हैं. 2010 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे. पीटरसन IPL 2025 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के भी मेंटॉर थे.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 17:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति