Last Updated:August 26, 2026, 19:34 IST
Rakesh Tikait Nepal Flood : भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत नेपाल में फंस गए है. जिसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर किया और नेपाल में आई त्रासदी के बारे में जिक्र किया. टिकैत ने वीडियो में अपने हालचाल भी बताए.
नेपाल से राकेश टिकैत ने वीडियो किया शेयर.
मेरठ : नेपाल में बाढ़ ने हहाकार मचा रखा है, कईयों की मौत की खबर भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है इस बाढ़ की चपेट में भारत के लोग भी आए है और 105 भारतीए लापता है. ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत भी नेपाल में फंसे हुए है. टिकैत ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि नेपाल में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और वह भी वहां फंस गए है. राकेश टिकैत ने बताया कि नेपाल में आई त्रासदी के बाद वह इस वक्त किन हालातों में है.
टिकैत ने वीडियो शेयर कर बताया कि आज 26 अगस्त को नेपाल में जो त्रासदी आई है उसमें वो भी फंस गए है लेकिन बचे हुए है. टिकैत ने बताया कि हमारी जो गाड़िया है वो हमने छोड़ दी है और कल नेपाल से वह फ्लाइट से काटमांडू जाएंगे और फिर वहां से दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने आगे बताया कि मौजूदा समय में वह पोखरा में है और सुरक्षित है. टिकैत में बताया कि यहां ह्मारे साथ डेलिगेशन में 8 से 9 लोग साथ आए थे वो सभी लोग सुरक्षित है.
टिकैत ने पोखरा शहर का नजारा दिखाते हुए कहा कि यहां लगातार बारिश हो रही है. टिकैत ने उन भारतियों के लिए चिंता जाहिर की जो नेपाल में फंसे हुए है और जो लोग लापता है. टिकैत ने कहा कि हमारे किसान युनियन के कुछ साथी भी नेपाल में है जिनसे हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही टिकैत ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जो लोग फोन कर उनके हालचाल ले रहे है और चिंतित है. टिकैत ने बताया कि फ्लाइट की टिकट हो गई है 28 अगस्त को वह दिल्ली पहुंच जाएंगे. टिकैत ने सरकार और लोकल लोगों से विनती करते हुए कहा कि जो लोग फंसे हुए है उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जाए.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Meerut,Meerut,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 19:34 IST











