Last Updated:July 17, 2026, 13:00 IST
एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर बैन लगा दिया गया. यूट्यूब पर फिल्म की रिलीज के बाद से विवाद छिड़ा हुआ था. फिल्ममेकर्स पर भक्तों की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. फिल्म के खिलाफ ओड़िशा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसके बाद इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई.
फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर रोक लगा दी गई है.
नई दिल्ली. 16 जुलाई को देशभर में रथ यात्रा की धूम थी. इस मौके पर महाप्रभु जगन्नाथ पर बनी एक एनिमेटेड फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसपर बैन लगा दिया गया. फिल्म रथ यात्रा के मौके पर आनी थी, लेकिन ओड़िशा में विवादों के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई. फिल्म में जिस तरह से भगवान जगन्नाथ को दर्शाया गया है उस पर विवाद मच गया था. फिल्म पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. चलिए बताते हैं कि आखिर ये क्या मामला है और फिल्म पर विवाद क्यों हो रहा है.
एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ माइथोलॉजी पर आधारित है. फिल्म में जगन्नाथ के जीवन पर आधारित है. जगन्नाथ सबसे पूजनीय भगवानों में शामिल हैं जिनसे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. इस आस्था पर ठेस करने की वजह से फिल्म पर रोक लगा दी गई. फिल्म में जगन्नाथ पुरी में हजारों सालों से होने वाली रथ यात्रा की शुरुआत भी दिखाई गई है कि कैसे इसकी शुरुआत हुई और क्यों इस फिल्म की इतनी मान्यता है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
फिल्म के कई सीन्स ऑनलाइन वायरल होने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ, जिससे धार्मिक संगठन काफी निराश हुए. यह आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में भगवान जगन्नाथ को ऐसे तरीके से दिखाया गया है जो स्थापित धार्मिक मान्यताओं और मंदिर की परंपराओं के अनुकूल नहीं है.
खबरों के मुताबिक, कुछ संगठनों ने कहानी कहने में ली गई क्रिएटिव लिबर्टी पर भी सवाल उठाए हैं. उनका तर्क है कि सिनेमाई उद्देश्यों के लिए पवित्र धार्मिक शख्सियतों को काल्पनिक रूप नहीं दिया जाना चाहिए और न ही उनमें कोई बदलाव किया जाना चाहिए. जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर इन आपत्तियों ने जोर पकड़ा, कई यूजर्स ने मांग की कि जब तक कथित आपत्तिजनक दृश्यों को फिल्म से हटा नहीं दिया जाता, तब तक फिल्म को वापस ले लिया जाना चाहिए.
फिल्म के खिलाफ दायर की गई याचिका
ओड़िशा हाई कोर्ट में फिल्म महाप्रभु जगन्नाथ के खिलाफ याचिका दायर की गई थी. वर्डिक्टम डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म में भगवान को गलत तरीके से दर्शाया गया है जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. फिल्म के टीजर जारी होने के बाद से ही इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi











