1 चीज में 2-2 फ्लेवर…अदरक देगा नींबू का स्वाद, मुरादाबाद में उगाया जा रहा

होमताजा खबरकृषि

1 चीज में 2-2 फ्लेवर…अदरक देगा नींबू का स्वाद, मुरादाबाद में उगाया जा रहा

Last Updated:August 26, 2026, 22:22 IST

New Farming Ideas : इस अदरक का उत्पादन सबसे ज्यादा असम और बांग्लादेश में किया जाता है. अब मुरादाबाद में उगाया जा रहा है. लोकल 18 से मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्य प्रकाश सिंह बताते हैं कि सीएल गुप्ता फार्म हाउस में एक ऐसा अदरक लगाया है, जो एक साथ दो फ्लेवर देता है. पहले हमने ऐसा अदरक तैयार किया था, जिसमें अदरक के साथ-साथ मैंगो की भी खुशबू आती थी. इस अदरक का इस्तेमाल हम नॉनवेज या किसी ऐसे पकवान में कर सकते हैं, जिसमें खट्टी चीज की जरूरत हो. पौधा एक फीट का हो चुका है.

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में ऐसा अदरक तैयार किया जा रहा है, जो नींबू की खुशबू भी देगा. ये काम प्रोजेक्ट स्नेह के तहत किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग प्रकार की ऑर्गेनिक खेती की जाती है. अगर हम इस अदरक का प्रयोग चाय में करते हैं तो अदरक के साथ-साथ हमें नींबू की खुशबू भी आएगी. इस प्रकार एक चीज में दो चीजों का फ्लेवर मिलेगा. इस अदरक का उत्पादन सबसे ज्यादा असम और बांग्लादेश में किया जाता है. अब मुरादाबाद में इसका उत्पादन किया जाएगा. लोकल 18 से मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्य प्रकाश सिंह बताते हैं कि मैं प्रोजेक्ट स्नेह में कृषि बीज वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहा हूं. सीएल गुप्ता फार्म हाउस में एक ऐसा अदरक लगाया है, जो एक साथ दो फ्लेवर देता है.

किस विटामिन से भरपूर

डॉ. दिव्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, इस अदरक में नींबू की खुशबू आती है. अदरक का स्वाद भी रहता है. इस प्रकार यह अदरक दो फ्लेवर का अहसास कराता है. पहले हमने ऐसा अदरक तैयार किया था, जिसमें अदरक के साथ-साथ मैंगो की भी खुशबू आती थी. अब हमने यह अदरक तैयार किया है, जिसमें अदरक के साथ-साथ नींबू की भी खुशबू आती है. एक साथ दो फ्लेवर का एहसास मिलता है. इस अदरक में विटामिन सी पाया जाता है.

क्या है प्रोजेक्ट स्नेह

डॉ. दिव्य प्रकाश बताते हैं कि इस अदरक का इस्तेमाल हम चाय में तो कर सकते ही हैं, नॉनवेज या किसी ऐसी चीज को बना रहे हैं, जिसमें खट्टी चीज की जरूरत है तो उसमें भी इसे डाल सकते हैं. यह खट्टेपन का भी एहसास कराता है. असम और बांग्लादेश में इसका ओरिजिन है. मुरादाबाद में हमने इसे हाल ही में उगाया है. हमारे अदरक का पौधा एक फीट का हो गया है. डॉ. दिव्य प्रकाश के मुताबिक, प्रोजेक्ट स्नेह (SNEH) शिखा गुप्ता की ओर से शुरू किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य मुरादाबाद मंडल की खेती को जैविक (Organic) करने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुनी करना है. प्रोजेक्ट स्नेह के तहत नई-नई प्रजाति की ऑर्गेनिक खेती की जाती है, ताकि ऑर्गेनिक चीज पहुंचकर लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ेंLocation :

Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 22:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति