Last Updated:July 19, 2026, 15:11 IST
बीते 18 जुलाई को 72वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ था. साल 2024 में रिलीज हुई इन शानदार फिल्मों के बारे में बताते हैं. इस लंबी लिस्ट में कई रीजनल फिल्में भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-
बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को नेशनल अवॉर्ड मिला है. इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभले ने किया है. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान अपने नाम कर 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी. फिल्म के लिए यामी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला है.
बेस्ट हिंदी फिल्म – श्रीकांत- तुषार हीराचंदानी के निर्देशन में बनी ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव ने लीड रोल अदा किया है. इस फिल्म में वो बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला के किरदार में दिखे थे. ये बायोग्राफिकल ड्रामा एक प्रेरणादायक कहानी पेश करती है.
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म – जुइफूुल (Juiphool) -जादूमोनी दत्ता की ‘जुइफूुल’ ने सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. इस फिल्म को इसकी जमीन से जुड़ी कहानी और असमिया संस्कृति के सजीव चित्रण के लिए सराहना मिली. इसका निर्देशन जादूमोनी दत्ता ने किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – चालचित्र एकन- अनुभवी फिल्म निर्माता अंजन दत्त की फिल्म ‘चालचित्र एकन’ ने सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया. इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है. उनके शानदार करियर में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार जुड़ गया.
राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का सम्मान निर्देशक परेश मोकाशी की फिल्म ‘मुक्काम पोस्ट बोंबीलवाड़ी’ ने अपने नाम किया. अपनी सशक्त कहानी और बेहतरीन निर्देशन के दम पर इस फिल्म ने इस प्रतिष्ठित श्रेणी में बाज़ी मारी.
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – फेमिनिस्ट फातिमा (Feminist Fathima) -फाजिल मोहम्मद की फिल्म ‘फेमिनिस्ट फातिमा’ ने सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का पुरस्कार जीता. इस फिल्म को इसके नए दृष्टिकोण और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है.
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – मिथ्या (Mithya) -सुमंत भट द्वारा निर्देशित कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा (किशोरावस्था से युवावस्था के सफर पर आधारित) फिल्म ‘मिथ्या’ को अपनी संवेदनशील कहानी और भावनात्मक गहराई के लिए सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का सम्मान मिला.
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म – मारन (Maaran) अभिषेक जैन की ‘मारन’ को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म घोषित किया गया, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कारों में हाल के दिनों में प्रशंसित गुजराती सिनेमा की लहर को जारी रखा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











