Last Updated:July 01, 2026, 18:13 IST
Ram Mandir Dan Chori: राम मंदिर दान चोरी मामले के बीच 2 बड़ी खबरें अयोध्या से सामने आईं है. जो 8 आरोपी पकड़े गए हैं उनके घर से क्या-क्या मिला यह हिसाब-किताब पता चल गया है और वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है.
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी का जिन 8 लोगों पर आरोप लगा है. उनके घरों में SIT टीम और पुलिस ने मिलकर छापेमारी की और पूरे रुपए का हिसाब-किताब निकाल लिया है. किस आरोपी के घर क्या मिला है इसका खुलासा भी अब हो गया है. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इन दिनों एकांतवास में हैं और उन्होंने अपने कुछ करीबियों से बातचीत की है. आइए विस्तार से जानते हैं सबकुछ.
सबसे पहले बात करते हैं दान चोरी में पकड़े गए 8 आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला है
- लवकुश मिश्रा के घर से 14 लाख 25,000 रुपए बरामद हुए है.
- आरोपी अनुकल्प के यहां 16 लाख 82 हजार 46 रुपए बरामद हुए.
- अविनाश शुक्ला के पास से 20,39,220 रुपए और 1121 अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं.
- करुणेश पांडे के पास से 18 लाख 7063 रुपए मिले हैं.
- रमाशंकर मिश्रा से 7 लाख 32,170 रुपए मिले.
- रामाशंकर यादव उर्फ टिल्लू के घर मात्र एक लाख रुपए ही बरामद हुए है और लगभग 11 ग्राम पीली धातु (सोना) लगभग 375 ग्राम चांदी भी बरामद हुई है.
- आरोपियों के घर से निवेश के दस्तावेज पीली धातु के महंगे आभूषण मिले हैं.
चंपत राय की क्या बात हुई करीबियों से?
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ा अपडेट यह भी सामने आया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने कुछ करीबियों से बातचीत की है. सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में मेरी सेवा पूरी हो गई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने यह भी कहा कि मैं कलंक लेकर नहीं जाऊंगा. हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से और न ही चंपत राय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. उधर, राम मंदिर परिसर से चढ़ावे और अन्य कीमती सामान की कथित चोरी के मामले की जांच एसआईटी और पुलिस की ओर से जारी है. जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं. ऐसे में चंपत राय को लेकर सामने आई इन चर्चाओं पर सभी की नजर बनी हुई है.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh











