सिगरेट जलाने-लाइटर बुझने से बना 5 मिनट 25 सेकेंड का कालजयी गाना, 54 साल से हिट

Last Updated:May 22, 2026, 15:18 IST

हिंदी सिनेमा के कई पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. इन्हीं गानों में एक नाम है ‘चिंगारी कोई भड़के’, इस गाने के पीछे छिपी कहानी भी उतनी ही खास है. हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के स्टेज पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने इस गाने से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

विशाल ददलानी ने ‘इंडियन आइडल’ के स्टेज पर ‘चिंगारी कोई भड़के’ गाने के बनने की कहानी सुनाई. विशाल ने कहा कि यह गाना मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन (पंचम दा) और दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी की शानदार सोच का नतीजा था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

विशाल ददलानी ने कहा, “पंचम दा ने पूरी रात मेहनत करके इस गाने की धुन तैयार की थी. जब धुन बनकर तैयार हो गई, तब उन्होंने इसे आनंद बख्शी को दिया ताकि वह इसके बोल लिख सकें.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

विशाल ने आगे कहा, ”उस समय बारिश का मौसम था. आनंद बख्शी रात में घर लौट रहे थे और रास्ते में सिगरेट जलाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन बारिश की वजह से उनका लाइटर बार-बार बुझ जा रहा था.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

विशाल ने आगे कहा, “उसी छोटे से पल ने उनके दिमाग में एक बड़ी सोच पैदा कर दी. तभी उनके मन में लाइन आई– ‘चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए.’ यही वह पल था, जहां से इस मशहूर गीत के शब्दों की शुरुआत हुई.” फिर जाकर 5 मिनट 25 सेकेंड का यह गाना बनकर तैयार हुआ. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

विशाल ददलानी ने इस किस्से को सुनाते हुए कहा, “असली कलाकार वही होते हैं, जो जिंदगी की साधारण घटनाओं को भी इतना खूबसूरत बना दें कि वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस जाए.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

विशाल ने कहा, “एक आम इंसान शायद इस घटना को नजरअंदाज कर देता, लेकिन आनंद बख्शी जैसे गीतकार ने उसी पल को अमर गीत में बदल दिया.” विशाल ने आगे कहा कि मेरा पंचम दा और आनंद बख्शी दोनों को सलाम है. उनकी बनाई रचनाएं आज भी लोगों को उतनी ही पसंद आती हैं जितनी पहले आती थीं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

बता दें, ‘चिंगारी कोई भड़के’ साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर प्रेम’ का मशहूर गीत है. इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘अमर प्रेम’ और इसके गानों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. खास तौर पर ‘चिंगारी कोई भड़के’ आज भी पुराने लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस गाने को महान गायक किशोर कुमार ने गाया था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति