मार्वल की मच अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ट्रेलर सामने आ चुका है. आते ही वायरल हुए इस ट्रेलर में कई सरप्राइज आपका इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर शुरुआत होती है, जेवियर्स स्कूल के जंग लगे दरवाजे से, मेकर्स ने इस दौरान ये दिखाने की कोशिश की है कि कैसे X मेन की दुनिया का एक महाविलेन पूरी दुनिया पर खतरा बनकर मंडरा रहा है. इसके बाद ट्रेलर में अलग-अलग सुपरहीरोज आते हैं, लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन थॉर और डॉक्टर डूम के बीच जबरदस्त हो रही जंग का है. इस बार ‘एंवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की तरह सभी सुपरहीरोज के एक साथ फाइट सीक्वेंस ट्रेलर में नहीं दिखाए गए हैं. लेकिन थॉर और कैप्टन अमेरिका का एक साथ आना,आपका मजा दोगुना कर देगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











