कौन हैं यूट्यूबर गुलशन पाहुजा? जिन्हें SC से लगी कड़ी फटकार, वीडियो बनाना पड़ा भारी

Last Updated:July 20, 2026, 20:08 IST

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को आपराधिक अवमानना मामले में राहत देने से इनकार किया. कोर्ट ने कहा, उन्हें पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना होगा. पाहुजा पर न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने गुलशन पाहुजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की. गुलशन पाहुजा, पेशे से यूट्यूब हैं. वह अपने यूट्यूब चैनल पर न्यायपालिका से जुड़े वीडियो अपलोड करते हैं. उनपर आपराधिक अवमानना का आरोप लगा है. उन्हें अभी शीर्ष अदालत से इस मामले में राहत नहीं मिली. कोर्ट ने साफ कहा कि उन्हें इस मामले के लिए पहले दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करना होगा. चलिए बताते हैं आखिर ये गुलशन पाहुजा कौन हैं और इन्हें क्यों अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं.

गुलशन पाहुजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया था. उन्हें 6 महीने की जेल की सजा भी सुनवाई थी. वह इसी सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने क्या कहा:

आप बिना किसी ठोस सबूतों के न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप कैसे लगा सकते हैं? आप जानते भी हैं कि ऐसे बेबुनियाद आरोपों का सोशल मीडिया पर क्या असर पड़ता है. न्यायिक अधिकारी की इमेज कितनी खराब होती है. उनका पूरा करियर खराब हो सकता है. आपको समझना होगा कि गैरजिम्मेदाराना आरोप और प्रमाणित भ्रष्टाचार के आरोपों में बड़ा अंतर होता है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुलशन पाहुजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये भी कहा कि उन्हें सजा के निलंबन और राहत की मांग के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ही जाना होगा.

क्या आरोप हैं
गुलशन पाहुजा पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने चैनल पर अपलोड वीडियो में न्यायपालिका और न्यायधीशों के खिलाफ अपमानजनक व भ्रष्टाचार संबंधी कई टिप्पणियां की. वीडियो में दो वकीलों के इंटरव्यू भी प्रसारित हुए. हालांकि इन दोनों वकीलों ने बाद में बिना शर्त के माफी मांग ली. जिसेक बाद हाईकोर्ट ने इस माफी को स्वीकार किया और उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी. वहीं गुलशन पाहुजा का कहना है कि उनका मकसद अपने वीडियो के जरिए किसी भी जज या न्याय व्यवस्था पर उंगली उठाना नहीं बल्कि सुधार से है.

कौन हैं गुलशन पाहुजा
गुलशन पाहुजा पेशे से यूट्यूब हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘Fight 4 Judicial Reforms’ है. यूट्यूब पर इस चैनल पर 6.73K सब्सक्राइबर हैं तो 503 वीडियो अपलोड किए गए हैं. उन्होंने साल 2024 में अपना चैनल शुरू किया था. उन्होंने अपने चैनल पर बताया है कि वह इस चैनल के जरिए न्यायव्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही लाने की मुहीम चला रहे हैं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति