लो भईया, अभी तो बारिश शुरू भी नहीं हुई UP के शहर का ये हाल, धंस गई सड़क

Last Updated:July 02, 2026, 16:48 IST

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सीजन की पहली तेज बारिश के साथ एक बड़ा हादसा टल गया. नगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक के पास अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया. करीब 5-6 फीट गहरा गड्ढा बन गया.

मुजफ्फरनगर में धंस गई सड़क.

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तेज बारिश के बीच अचानक से चलती सड़क में 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया. बताया जा रहा है कि सीजन की पहली बरसात और तकरीबन 30 साल पुरानी सीवर पाइप लाइन लीकेज होने के चलते यह हादसा हुआ है. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई.

घटना की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत सड़क ब्लॉक कर दी. साथ ही जेसीबी मशीन की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया. दरसअल, नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मीनाक्षी चौक के पास की सड़क में 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा उस समय हो गया, जब घंटों से हो रही तेज बारिश और 30 से 35 साल पुराने सीवर पाइप लाइन में लीकेज हो गया. इसके चलते ये सड़क धंस गई.

इस घटना से क्षेत्र में जहां हड़कंप मंच गया. वहीं सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने सड़क ब्लॉक कर जेसीबी की मदद से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया. आपको बता दें, इस घटना को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि सीवर पाइप लाइन धंसने से ये घटना घटी थी. इसी के चलते सड़क की मरम्मत का काम कराया जा रहा है.

वहीं स्थानीय निवासी सरफराज का कहना है कि जब वह यहां से गुजरे तो उन्होंने एक गड्ढा देखा. पर सिविल का कोई पाइप फटा हुआ तो नहीं दिख रहा था. अचानक पूरी सड़क धंस गई. इससे बड़ा हादसा हो सकता था. ऊपर वाले की दया से सब ठीक है. पर बाकी बचा हिस्सा भी ढहने की कगार पर है. इसे जल्द ही सही कराना चाहिए.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Muzaffarnagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति