‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर जारी, सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल के मुरीद हुए लोग, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

 

नेटफ्लिक्स ने अपनी नई वॉर ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के अहम मिशन ऑपरेशन सफेद सागर पर आधारित है. सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में दीया मिर्जा भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर ने आते ही फैंस के बीच धूम मचा दी है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा हैं. इसमें भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के उन युवा फाइटर पायलट्स की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने बेहद कठिन हालात में दुश्मन के खिलाफ मिशन को अंजाम दिया था.फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में कारगिल युद्ध होता नजर आ रहा है. हालात कंट्रोल में नजर नहीं आते और सभी इस युद्ध को जीतने और देश को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ मिशन बनाते हैं.सोशल मीडिया पर इसे काफी तारीफ मिल रही है. सिद्धार्थ की एक्टिंग के फैंस कायल हो गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति