‘IAS, IPS और EC भाजपा के इशारों पर…’ कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम का हमला

Last Updated:July 02, 2026, 17:07 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने चुनावी तैयारियों के बीत भाजपा की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आईएएस, आईपीएस और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भाजपा की बी-टीम बनकर काम कर रही हैं. उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि निर्माण में 40 प्रतिशत कमीशनखोरी किया गया. साथ ही उन्होंने चंदा चोरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि छोटे कर्मचारियों को फंसाने के बजाय असल चंदा चोरों के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा और ट्रस्ट कब भंग होगा?

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का हमला.

UP Congress News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी हमला बोल दिया है. उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पूरे देश में संविधान को कमजोर कर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि आईएएस, आईपीएस और चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाएं भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं. भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में सुनियोजित तरीके से वोट काटकर टीएमसी को हराने और भाजपा को जिताने का खेल खेला गया, क्योंकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को अब कानून और संविधान पर कोई भरोसा नहीं रह गया है.

उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में पुलिस और कानून व्यवस्खा को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार टारगेटेड हत्याएं कराई जा रही हैं, खुलेआम गोलियां मारी जा रही हैं, जहां सरकार का तथाकथित बुलडोजर केवल गरीब अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC) और अल्पसंख्यकों के आशियानों को उजाड़ने के लिए चलता है.

केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

गौतम ने कहा कि देश में संविधान को लगातार कमजोर किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों पर दबाव बनाने के साथ-साथ आईएएस, आईपीएस व चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं सीधे तौर पर भाजपा के इशारे पर काम करती नजर आ रही हैं. इसका ताजा उदाहरण बंगाल चुनाव है. टीएमसी के वोट काटकर भाजपा को जिताने की कथित साजिश की गई है. ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों का कानून और संविधान से भरोसा उठ चुका है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम गोलियां चलवाई जा रही हैं. पुलिस के जरिए टारगेटेड हत्याएं कराई जा रही हैं. न्याय के नाम पर सरकार का बुलडोजर केवल गरीब एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के आशियानों पर ही चलता है. असल ‘चंदा चोरों’ को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

कांशीराम पर क्या बोले

राजेंद्र पाल गौतम ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ संभावित गठबंधन पर सकारात्मक संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि वे और बसपा प्रमुख मायावती दोनों ही कांशीराम की विचारधारा से प्रभावित हैं. उनके परिजनों से भी उनके अच्छे संबंध हैं. उन्होंने बताया कि वह हाल ही में मायावती का हालचाल जानने गए थे और अपना नंबर देकर आए हैं; यदि वहां से बुलावा आता है तो वह उनसे मुलाकात करने जरूर जाएंगे. ‘इंडिया’ गठबंधन में संविधान समर्थक सभी दलों का खुले दिल से स्वागत करते हुए गौतम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे पर भी पार्टी का रुख बिल्कुल साफ कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और सपा का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेगा, लेकिन यह बातचीत पूरी तरह से बराबरी की हिस्सेदारी और आपसी सम्मान के आधार पर ही होगी.

भाजपा पर हमला बोला

राजेंद्र पाल गौतम ने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि यूपी में चुनाव लड़ने की पूरी रणनीति तैयार हो चुकी है. अगले एक महीने के भीतर संगठन को मजबूत कर ‘जनता का घोषणा पत्र’ जारी किया जाएगा. सत्ता पक्ष पर तीखा और आक्रामक हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ चंदा ही नहीं, बल्कि सांसद, विधायक और पूरी की पूरी पार्टियां भी चुराती है. उन्होंने लगातार पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकारें एक भी एग्जाम सही ढंग से आयोजित कराने में पूरी तरह विफल रही हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति