Last Updated:July 20, 2026, 22:45 IST
टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन ने अपनी खूबसूरत ट्रेडिशनल तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, जिसे देख फैंस बोले-“आज तो मार ही डालोगी! नीचे देखें फोटोज-
सोशल मीडिया पर टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस लवीना टंडन की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस सुर्ख लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आई हैं, जिसे देख उनके फैंस दिल हार बैठे हैं. नीचे देखें लवीना की प्यारी फोटोज, जिन पर आपकी भी नजरें ठहर जाएंगी.
टीवी की रुकैया बेगम उर्फ लवीना टंडन की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. वायरल फोटोज में एक्ट्रेस सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं, जो हर किसी का दिल जीत रही है. रुकैया एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.
लवीना टंडन यूं तो इन दिनों कई सीरीज़ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें रुकैया बेगम के नाम से ही जानते हैं. उन्होंने ‘जोधा अकबर’ सीरियल में रुकैया बेगम का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल लुक में कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं.
लवीना ने जैसे ही ये फोटोज पोस्ट कीं, देखते ही देखते वायरल हो गईं. फैंस उनकी इन खूबसूरत पिक्स पर जमकर कमेंट्स में प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है”, वहीं दूसरे ने लिखा,”मार ही डालोगी”. इसी तरह एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
लवीना के लुक की बात करें, तो उन्होंने सुर्ख लाल रंग की साड़ी के साथ बहुत ही यूनिक सा ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी एन्हांस कर रहा है.
माथे पर बिंदी और हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहने एक्ट्रेस किसी नई-नवेली दुल्हन से कम खूबसूरत नहीं लग रही थीं. उनके इस लुक पर फैंस काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










